कोतवाली फतेहगढ़ में एसपी का औचक दौरा:सीसीटीएनएस, मालखाना और महिला हेल्प डेस्क का किया निरीक्षण

फर्रुखाबाद पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने शुक्रवार की रात कोतवाली फतेहगढ़ का अचानक निरीक्षण किया। एसपी ने कोतवाली के विभिन्न विभागों का गहन निरीक्षण किया। शुक्रवार की देर शाम एसपी अचानक से फतेहगढ़ कोतवाली में जा पहुंची। कोतवाली में एसपी को देख वहां मौजूद पुलिस कर्मी कुछ समझ ही नहीं पाए। इस दौरान एसपी सीसीटीएनएस कार्यालय में जा पहुंची। वहां कार्यप्रणाली की जांच की। इसके बाद थाना कार्यालय में रिकॉर्ड और कार्य व्यवस्था का जायजा लिया। मालखाना में सामान के रखरखाव की स्थिति देखी। हवालात और बैरक की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। एसपी ने महिला हेल्प डेस्क और मिशन शक्ति केंद्र की कार्यप्रणाली की भी समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने व्यवस्था में सुधार के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।

Read More

Source: उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर