‘कोई परेशान करे तो पुलिस को दें सूचना’:घाटमपुर में महिला सशक्तीकरण के तहत एसआई नेहा ने छात्राओं को दी जानकारी
घाटमपुर थाना क्षेत्र स्थित मां कूष्मांडा देवी मंदिर परिसर में मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को उनके अधिकारों की जानकारी दी। यहां पर महिला एसआई ने छात्राओं को उनके अधिकारों के बारे में विस्तृत से जानकारी दी। उन्होंने छत्राओं को अपने मौलिक अधिकारों के बारे में बताया कहा यदि आने जाने में रास्ते मे कोई उन्हें परेशान करें तो तुरंत 1090 पर कॉल कर जानकारी दे महिला पुलिस उनकी सुरक्षा करेंगी। घाटमपुर थाना क्षेत्र के नगर स्थित मां कूष्मांडा देवी शक्ति पीठ में महिला सशक्तिकरण मिशन के तहत घाटमपुर पुलिस ने छात्राओं को उनके अधिकारों की जानकारी दी। व उन्हें स्वालंबी होने के बारे में बताया घाटमपुर थाने में तैनात महिला एसआई नेहा यादव ने छात्राओं को उनके अधिकारों के बारे में बताया कहा कि यदि रास्ते मे कोई उन्हें आने जाने में परेशान करता हो तो वह वूमेन पॉवर 1090 पर फोनकर उसकी जानकारी दे सकती है। इससे उन्हें पुलिस शोहदों पर कार्रवाई की थी। महिला दरोगा नेहा यादव ने बताया कि अब महिलाएं लड़को से कम नही है। आज महिलाएं भी हवाई जहाज उड़ा रही है। घाटमपुर इंस्पेक्टर धनंजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि छात्राओं को महिला सशक्तिकरण मिशन के तहत उनके अधिकारों की जानकारी दी गई है। इसके साथ ही कहा गया है, कि आने जाने में कोई परेशान करे तो पुलिस को सूचना दे। रेउना में छात्राओं को किया जागरूक मिशन शक्ति के तहत रेउना में शारदा प्रताप विद्या मंदिर में पहुंची महिला सिपाही ने छात्र व छात्राओं को हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रास्ते में कोई परेशान करे तो तुरंत पुलिस को सूचना दे। पुलिस एंटी रोमियो अभियान के तहत कार्रवाई करेंगी। रेउना थाना प्रभारी अनुज राजपूत ने बताया कि मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को जागरूक किया जा रहा है।
Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/UY5mSEq
Leave a Reply