कुशीनगर में पुलिस चौकी के पास गांजा तस्कर गिरफ्तार:1.369 किलो गांजा बरामद, 50 रुपए पैकेट बेच रहा था गांजा

कुशीनगर के कप्तानगंज पुलिस चौकी से मात्र 100 मीटर की दूरी से गांजा तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 1.369 किलोग्राम अवैध गांजा भी बरामद किया है। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 25,000 रुपए है। पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, चेकिंग के दौरान सोनू जायसवाल पुत्र ओमप्रकाश जायसवाल, निवासी वार्ड नंबर 17, थाना कप्तानगंज, कुशीनगर को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से यह गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। दरअसल, कप्तानगंज पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर गांजे का अवैध धंधा चल रहा था। बताया गया था कि एक किराना दुकान की आड़ में एक युवक 50 रुपए प्रति पैकेट गांजा बेच रहा था। स्थानीय लोगों का कहना था कि उन्होंने कई बार इस अवैध कारोबार की शिकायत पुलिस से की थी। लेकिन पहले कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस चौकी के इतने करीब चल रहे इस धंधे की जानकारी पुलिसकर्मियों को होने के बावजूद जानबूझकर कार्रवाई नहीं की जा रही थी। हालांकि, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/0KnMwVf