कुशीनगर के युवक की चंडीगढ़ में हत्या:किसी बात को लेकर दोस्त ने ही सिर पर किया वार, पूरे गांव में छाया मातम

रामकोला थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत महुअवा दहाउर निवासी 41 वर्षीय रामरक्षा पासवान की चंडीगढ़ में हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि काम के दौरान एक अन्य युवक गोरखपुर से विवाद के बाद हुई झड़प में उसके सिर पर रॉड से वार किया गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, रामरक्षा पासवान चंडीगढ़ में टाइल्स का काम करता था। बीते शुक्रवार को काम के दौरान उसका अपने एक साथी से किसी बात को लेकर वाद-विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों में झड़प हो गई। झड़प के दौरान, रामरक्षा के साथ रह रहे युवक ने उसके सिर पर किसी रॉड से वार कर दिया। इस हमले में रामरक्षा पासवान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इधर, घर पर उसकी पत्नी मीरा देवी ने पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखा था। वह पति के फोन का इंतजार कर रही थीं, लेकिन उन्हें पति की मौत की खबर मिली। परिवार के सदस्यों ने जब रामरक्षा से संपर्क करने की कोशिश की, तब उन्हें इस घटना की जानकारी हुई। रामरक्षा पासवान के एक लड़का और एक लड़की भी हैं। पिता का साया उठ जाने से परिवार सदमे में है। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद जब शव गांव पहुंचा, तो पूरे महुअवा दहाउर गांव में मातम छा गया। पत्नी मीरा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।

Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/FUmOKDs