किशोरी से छेड़खानी के आरोप में बीजेपी नेता गिरफ्तार:जेल भेजा, शिकायत करने पर जान से मारने की दी धमकी

अम्बेडकरनगर के सम्मनपुर थाना पुलिस ने शुक्रवार को बीजेपी किसान मोर्चा के मंडल महामंत्री नकुल गौड़ को किशोरी से छेड़खानी के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित ने थाना सम्मनपुर में तहरीर में आरोप लगाया कि नकुल गौड़ पिछले कुछ समय से उसकी भतीजी का पीछा कर रहा था। कई बार अश्लील छेड़खानी कर चुका है। किशोरी या परिवार द्वारा किसी को बताने पर आरोपी गाली-गलौज और धमकी देता था। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। पुलिस टीम ने आरोपी को ग्राम हजपुरा चौराहे से लगभग 100 मीटर आगे से गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अम्बेडकरनगर के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया। आरोपी बीजेपी किसान मोर्चा का मंडल महामंत्री है। पार्टी के पदाधिकारी फिलहाल इस मामले में चुप्पी साधे हुए हैं। पुलिस ने बताया कि कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/qfFUWnd