कासगंज में यातायात नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई:34 वाहनों का चालान, हूटर-काली फिल्म और जातिसूचक शब्द हटवाए
कासगंज में बुधवार को ARTO और यातायात पुलिस ने संयुक्त रूप से इस विशेष चेकिंग अभियान चलाया। अभियान रोडवेज बस स्टैंड, हजारा नहर पुल, और ढोलना रोड पर चलाया गया। इस अभियान के दौरान गाड़ियों पर जातिसूचक शब्द लिखकर चलने वाले और गाड़ियों को अवैध रूप से हूटर लगाकर चलने वालों पर चेकिंग के दौरान पुलिस की नजर रही। वहीं पुलिस ने नियमों को तोड़ने वालों पर कार्रवाई की। आपको बता दें बुधवार को एआरटीओ राम प्रकाश मिश्रा और टी एस आई लक्ष्मण सिंह के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में कई नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई। एक वाहन से अवैध हूटर हटवाया गया। दो वाहनों से काली फिल्म निकलवाई गई। साथ ही पांच वाहनों पर गलत नंबर प्लेट पाई गई। 12 वाहनों पर शासकीय और जाति सूचक शब्द लिखे मिले। जिन्हें तुरंत हटवाया गया। छह वाहन ओवरलोडिंग करते पाए गए। कुल मिलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 34 वाहन चालकों के चालान काटे गए। यह कार्रवाई एसपी कासगंज अंकिता शर्मा के निर्देश पर की गई। अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देना और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करना है।
Source: उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
Leave a Reply