कानपुर में पत्नी की हत्या कर पति ने लगाई फांसी:कमरे में मिला शव, दूसरे युवक से अवैध संबंध का था शक

कानपुर में एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या करके खुद सुसाइड कर लिया। घटना के बारे में जैसे ही ग्रामीणों को पता तो तुरंत ही उन्होंने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद पुलिस ने घर के लोगों और पड़ोसियों से पूछताछ की। वहीं, फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर घटना से जुड़े साक्ष्य का सैंपल लिया। यह घटना महाराजपुर थाना क्षेत्र के बंबुरिहा गांव की है। विस्तार से पढ़िए पूरा मामला
युवक ने की थी 2 शादियां
युवक और महिला की पहचान बाबू राम गौतम (38) और शांति (40) के रूप में हुई है। बाबू राम गौतम का पहला विवाह साल 2009 में साढ़ थाना क्षेत्र के शाहपुर की ननकी (40) से हुआ था। इस जोड़े के दो बेटियां (चन्दन और लली) हुईं। करीब 9 साल पहले ननकी बाबू राम को छोड़कर चली गई थीं। इसके बाद वह अपनी बेटियों के साथ रहने लगा। साल 2018 में बाबू राम गौतम ने महाराजपुर थाना क्षेत्र के सरसौल की शांति (40) से दूसरी शादी की। इस दंपती के दो बेटे (अंकुश और अर्पित) और एक बेटी नित्या हैं। महिला किसी और लड़के से फोन से करती थी बात
मृतक के परिजनों ने बताया-पिछले 2 महीने से शांति किसी लड़के से बात करने लगी थी। 1 दिन बाबूराम ने अपनी पत्नी को फोन पर बात करते हुए सुन लिया। इसके बाद से दोनों के बीच लड़ाई होनी लगी। शांति उसी लड़के से शादी भी करना चाहती थी। बेटी लली ने बताया-रविवार की शाम मम्मी-पापा के बीच इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। रात को सभी लोग खाना खा करके सो गए। सुबह उठा तो देखा कि मम्मी का शव जमीन पर पड़ा है और पिता का शव दुपट्टे के फंदे से छत की बल्ली से लटका है। फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
बेटियों की रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। इसके बीच गांव के ही किसी शख्स ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। महिला के गले पर निशान पाए गए हैं, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि पहले पति ने दुपट्टे से महिला की गला दबाकर हत्या की। इसके बाद उसी दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर खुद भी जान दे दी। बताया जा रहा है कि घटना वाले दिन मृतका के मोबाइल पर उसी अनजान नंबर से कॉल आई थी। पुलिस ने फोन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जांच में जुटी पुलिस
महाराजपुर थाना प्रभारी संजय कुमार पांडेय ने बताया-घटना के कारणों का अभी स्पष्ट रूप से पता नहीं चल सका है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, घटनास्थल से मिले साक्ष्य और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। एसीपी चकेरी पूर्वी अभिषेक कुमार पांडेय ने बताया- सोमवार सुबह 112 नंबर पर सूचना मिली थी कि महाराजपुर थाना क्षेत्र के बंबुरिहा गांव में पति-पत्नी ने फांसी लगा ली है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
—————- ये भी पढ़ें- यूपी में नरेश पंडित के बाद इमरान एनकाउंटर में ढेर:सहारनपुर में सीने में गोली लगी, 2 घंटे में दो बदमाश मारे गए यूपी पुलिस ने रविवार रात 2 घंटे के अंदर दो बदमाशों को एनकाउंटर में मार गिराया। पहला एनकाउंटर रात 8 बजे फिरोजाबाद में हुआ। यहां पुलिस ने बदमाश नरेश पंडित उर्फ पंकज को एनकाउंटर में गोली मारकर ढेर कर दिया। दूसरा एनकाउंटर फिरोजाबाद से 400 किमी दूर सहारनपुर में हुआ। यहां बदमाश इमरान मुठभेड़ में मारा गया। इमरान पर 1 लाख का, जबकि नरेश पंडित पर 50 हजार का इनाम घोषित था। मुठभेड़ में दोनों बदमाशों के सीने में गोली लगी थी। पढ़िए पूरी खबर…

Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/0dwpt3I