कानपुर में दिव्यांग महागठबंधन का प्रदर्शन:मुख्यमंत्री को ज्ञापन, मांगें न मानी तो विधानसभा का घेराव करेंगे

कानपुर में दिव्यांग महागठबंधन के आवाहन पर राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने जोरदार प्रदर्शन किया। पार्टी ने मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और दिव्यांग महागठबंधन के महासचिव वीरेन्द्र कुमार ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि छह चरणों में वार्ता के बाद भी सरकार ने मांगें पूरी नहीं की। गाजीपुर के दिव्यांग लेखपाल अभ्यर्थी अभिषेक सिंह ने चयन के बाद नियुक्ति न मिलने पर आत्महत्या कर ली। प्रमुख मांगों में शामिल हैं: – समाजिक समानता कानून बनाना – लेखपाल व मुख्य सेविका अभ्यर्थियों को नियुक्ति – पेंशन 5000 रुपए करना – अंत्योदय आयुष्मान कार्ड बनाना – आवास सुविधा देना वीरेन्द्र कुमार ने आत्महत्या करने वाले दिव्यांगों के परिवारों को 2 करोड़ रुपए मुआवजे की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें न मानी गईं तो मुख्यमंत्री कार्यालय का घेराव किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में राहुल कुमार, अल्पना कुमारी, गुड्डी दीक्षित, अरविन्द सिंह, वैभव दीक्षित, गोमती वर्मा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Read More

Source: उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर