कानपुर में कांग्रेसियों की पुलिस से झड़प:रायबरेली में पीट-पीट कर मारे गए हरिओम के परिजनों से मिलने जा रहे थे कांग्रेसी
रायबरेली जा रहे कांग्रेसियों को कानपुर और फतेहपुर बॉर्डर पर पुलिस ने रोक लिया। इस दौरान कांग्रेसियों ने जमकर हंगामा काटा। अजय राय को फतेहपुर जाने से रोकने के बाद कानपुर से कांग्रेसी फतेहपुर के लिए रवाना हुए थे। पुलिस ने कुछ को कानपुर तो कुछ को कानपुर-फतेहपुर बॉर्डर पर रोक लिया। इस दौरान कांग्रेसियों की पुलिस से जमकर झड़प और हंगामा हुआ। प्रदेश अध्यक्ष को उन्नाव बॉर्डर पर रोकने के बाद कांग्रेसी हुए थे रवाना कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पवन गुप्ता ने बताया कि रायबरेली के थाना उंचाहर क्षेत्र में बीते बुधवार की रात दलित युवक की पीट पीटकर हत्या कर दी गई थी। युवक को भीड़ ने चोरी के शक पर पीटा था। शनिवार को कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय फतेहपुर पीड़ित परिवार से मिलने फतेहपुर जा रहे थे। पुलिस लखनऊ उन्नाव सीमा में अजय राय को हिरासत में ले लिया। इसी जाजमऊ गंगा पुल पर सैकड़ों कार्यकर्ता अजय राय का इंतजार कर रहे थे। गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही कानपुर ग्रामीण अध्यक्ष संदीप शुक्ला समेत सैकड़ों कांग्रेसी फतेहपुर के लिए रवाना हो गए। जिलाध्यक्ष ने बताया कि उनके साथ जा रहे सभी कांग्रेसियों को फतेहपुर की पुलिस ने बॉर्डर पर रोक लिया। इसके चलते कांग्रेसियों ने जमकर हंगामा काटा। उनका कहना था कि पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद करने के लिए कांग्रेसी नेता जा रहे हैं, लेकिन पुलिस और प्रशासन उन्हें जबरन रोक लिया। वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस ग्रामीण के जिलाध्यक्ष संदीप शुक्ला ने बताया कि सरकार अजय राय से पूरी तरह से डरी हुई है। इस वजह से कांग्रेसी नेताओं को फतेहपुर नहीं जाने दिया जा रहा है। इस दौरान कांग्रेसी हाजी तौसीफ (नगर महासचिव), संजय दीक्षित, विवेक दीक्षित, निहारिका सिंह, उत्कर्ष दीक्षित, मोहम्मद सादिक समेत अन्य नेता और कार्यकर्ताओं ने हंगामा काटा।
Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/EMxXGTK
Leave a Reply