कानपुर मंडल में राहत की बारिश थमी, उमस बढ़ाएगी परेशानी:हीट इंडेक्स भी बढ़ेगा, आज से शुष्क रहेगा मौसम; बूंदाबांदी की संभावना भी हुई कम

कानपुर मंडल में अब बारिश की गतिविधियां धीरे-धीरे कम हो रही हैं। इससे मौसम अब काफी शुष्क हो जाएगा और उमस लोगों को परेशान करेगी। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के वरिष्ठ मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय के अनुसार गुरुवार को 24 घंटे में कानपुर मंडल में 22.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस रहा इस दौरान अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता का स्तर भी ऊंचा रहा— अधिकतम 94 प्रतिशत और न्यूनतम 75 प्रतिशत रहा। वहीं, हवाओं की गति दक्षिण–पश्चिमी दिशा से मात्र 2 से 4 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। मौसम का रुख बदलने वाला है उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में मौसम का रुख बदलने वाला है। 20 से 24 सितंबर तक कानपुर मंडल में तेज धूप और उमस भरा वातावरण रहेगा, जिससे हीट इंडेक्स भी बढ़ेगा। हल्के बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है, लेकिन बारिश या बूंदाबांदी की संभावना बहुत कम है। आसमान साफ रहेगा डॉ. पांडेय ने बताया कि अगले 3 दिनों तक उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलेंगी, जिसके कारण आसमान साफ दिखाई देगा। हालांकि, वातावरण में नमी बनी रहने से कहीं–कहीं हल्की बौछारों से भी हो सकती हैं। किसानों और आमजन के लिए इसका मतलब है कि बारिश से मिली राहत अब खत्म हो रही है और उमस भरी गर्मी फिर परेशान कर सकती है। दिन में धूप तेज रहेगी, जिससे तापमान धीरे-धीरे ऊपर जाएगा।
मौसम विभाग के अनुसार, कानपुर मंडल में आज से शुष्क मौसम बने रहने की संभावना है।

Read More

Source: उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर