कांग्रेस ने निकाला ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ जुलूस:नगर में निकाला मार्च, बोले- मोदी सरकार वोटों में हेरफेर कर सत्ता हासिल कर रही

हापुड़ में कांग्रेस कमेटी अनुसूचित विभाग और शहर कांग्रेस कमेटी ने संयुक्त रूप से जुलूस निकाला। कांग्रेसियों ने जुलूस निकालकर गरीबों के हक की लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया। उन्होंने देश में वोट चोरी का आरोप लगाया। शनिवार को यह जुलूस मीनाक्षी रोड स्थित अंबेडकर पुस्तकालय से शुरू हुआ। मार्च मेरठ गेट पुलिस, मेरठ गेट पुलिस चौकी, गोल मार्केट और अतरपुरा चोपला होते हुए मेरठ रोड पर बाबा साहब की मूर्ति पर माल्यार्पण के साथ संपन्न हुआ। अनुसूचित विभाग के जिलाध्यक्ष नरेश भाटी ने ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बारे में सबूत पेश किए हैं। उनका कहना था कि मोदी सरकार वोटों में हेरफेर कर सत्ता हासिल कर रही है। सरकार पर कई मुद्दों पर हमला बोला प्रदेश सचिव व जिला हापुड़ प्रभारी पुरुषोत्तम नागर ने सरकार पर कई मुद्दों पर हमला बोला। उन्होंने महंगाई, महिलाओं पर अत्याचार और बेरोजगारी के मुद्दे उठाए। नागर ने किसानों की आय दोगुनी करने के वादे को भी झूठा बताया। शहर अध्यक्ष इरफान कुरैशी ने वोट की चोरी को संविधान के साथ खिलवाड़ बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी आम आदमी के अधिकारों के लिए लड़ती रहेगी। जुलूस में जिले और शहर के सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष मिथुन त्यागी, राजकुमार जौहरी, सरला देवी, रघुवीर गौतम, चमन शर्मा, दीपक मोघे,मुकेश कौशिक, सुखपाल गौतम, विनोद कुमार कर्दम,आकाश त्यागी, मनोज कौशिक, दिनेश शर्मा, यशपाल सिंह ढिलोर, दिनेश शर्मा विकास त्यागी, सावन चौधरी, जलज तेवतिया,रविंद्र कुमार, विनोद जाटव, अब्दुल कलाम समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।।

Read More

Source: उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर