कांग्रेस का वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान:भदोही में हस्ताक्षर अभियान, कार्यकर्ताओं ने कहा- जनता के जनादेश का अपमान

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर भदोही में एक विशेष हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ब्लॉक भदोही के ग्राम पंचायत कुरैय्या में आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भागीदारी की। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोऑर्डिनेटर दयाशंकर पांडेय ने कहा कि भाजपा सरकार जनता के विश्वास पर खरी नहीं उतरी है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वसीम अंसारी ने इस हस्ताक्षर अभियान को जनता की आवाज बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों, नौजवानों, मजदूरों और शोषित वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष कर रही है। ब्लॉक अध्यक्ष शिवपूजन मिश्रा ने कहा कि वर्तमान सरकार की नीतियों से हर वर्ग प्रभावित है। जिला महासचिव मनोज गौतम ने इस आंदोलन को जन आंदोलन बताते हुए कहा कि यह हस्ताक्षर अभियान जनता के असंतोष को प्रकट करता है। कार्यक्रम में राजेश्वर दूबे, सुबुक्तगीन अंसारी, राजेंद्र प्रसाद मौर्य, नाजिम अली, शमशीर अहमद, राकेश पाल, संजय पांडेय, शक्ति मिश्र, सूबेदार गौतम, मिथुन कुमार, मोनिश अंसारी, दीपक सरोज, सुभाष मौर्य, रागिनी देवी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। अध्यक्षता न्याय पंचायत अध्यक्ष हरिनाथ प्रजापति ने की।

Read More

Source: उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर