औरैया में सारस्वत सम्मान समारोह संपन्न:देशभर के हिंदी विद्वान सम्मानित, पुस्तकों का विमोचन हुआ
औरैया के दिबियापुर रोड स्थित चौधरी विशंभर सिंह भारतीय विद्यालय में रविवार को सारस्वत सम्मान समारोह संपन्न हुआ। इस अवसर पर देशभर से आए हिंदी के विद्वानों को सम्मानित किया गया और कई पुस्तकों का विमोचन भी किया गया। यह कार्यक्रम औरैया हिंदी प्रोत्साहन निधि के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था। समारोह की अध्यक्षता चित्रकूट के श्री जगतगुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉक्टर शिशिर कुमार पंडित ने की। इलाहाबाद उच्च न्यायालय, प्रयागराज के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति सुधीर कुमार सक्सेना मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के प्रदीप कुमार गुप्ता और अशोक यादव शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर कुश चतुर्वेदी ने किया, जबकि सरस्वती वंदना डॉ. गोविंद द्विवेदी ने प्रस्तुत की। इस अवसर पर कई महत्वपूर्ण पुस्तकों का विमोचन भी हुआ। इनमें दौलत सिंह कुशवाहा की ‘हर्षचरित’ (काव्य) और डॉक्टर रघुनाथ सिंह चौहान की ‘चिंता’ (काव्य) व ‘मधु धारा’ (काव्य) प्रमुख थीं। सम्मान समारोह में विभिन्न श्रेणियों में हिंदी विद्वानों को पुरस्कृत किया गया। विनोद कुमार विश्वकर्मा को औरैया हिंदी प्रोत्साहन निधि न्यास सम्मान से नवाजा गया। प्रोफेसर रमाकांत शर्मा को पंडित रामसिंह चतुर्वेदी साहित्य शिखर पुरुष सम्मान, जबकि डॉक्टर चंद्रकांत दत्त शुक्ला को पंडित धर्म नारायण त्रिपाठी संस्कृत गौरव सम्मान प्रदान किया गया। डॉक्टर अमित कुमार शर्मा को न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त हिंदी सेवा सम्मान और डॉक्टर कृष्ण चंद्र पांडे को पंडित शिवदत्त चतुर्वेदी साहित्य भूषण सम्मान मिला। डॉक्टर मलखान सिंह को डॉ. उषा करण सिंह साहित्य सौरभ सम्मान और डॉक्टर अचला पांडे को पंडित कृष्ण कुमार तिवारी हिंदी सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया। डॉक्टर अजीत प्रियदर्शी को श्रीमती गंगा देवी विश्वकर्मा हिंदी सेवा सम्मान, विनोद श्रीवास्तव को श्री लाला चन्दीदीन नानक चंद्र पटेल हिंदी सेवा सम्मान, और डॉक्टर अनिल मान मिश्रा को पंडित सीताराम त्रिपाठी साहित्य श्री सम्मान से नवाजा गया। विनोद सांवरिया को श्री राम कुमार भारतीय साहित्य भूषण सम्मान और डॉ. सुदामा लाल पाल को पंडित सम्मान से सम्मानित किया गया।
Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/tnQBZWJ
Leave a Reply