एटा में कुश्ती और एथलेटिक्स ट्रायल:23 खिलाड़ी चयनित, मंडल और प्रदेश स्तर की प्रतियोगिताओं में करेंगे प्रतिभाग
एटा के पंडित गोविंद बल्लभ पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में दो खेल प्रतियोगिताओं के लिए ट्रायल हुए। पंडित दीनदयाल उपाध्याय पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता के लिए आयोजित ट्रायल में 11 बालकों में से 3 खिलाड़ी चुने गए। इनमें अमित कुमार, गौरव कुमार और हिमांशु शामिल हैं। पंडित दीनदयाल उपाध्याय महिला एवं पुरुष एथलेटिक्स प्रतियोगिता के ट्रायल में 29 बालिकाओं और 27 बालकों ने हिस्सा लिया। इसमें बालक और बालिका वर्ग से 10-10 खिलाड़ियों का चयन किया गया। कुश्ती के चयनित खिलाड़ी 24 सितंबर को अलीगढ़ मंडल के ट्रायल में भाग लेंगे। एथलेटिक्स के खिलाड़ी 26 सितंबर को मंडल स्तर के ट्रायल में शामिल होंगे। कुश्ती प्रतियोगिता 27 से 29 सितंबर तक गोरखपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगी। एथलेटिक्स प्रतियोगिता 29 से 30 सितंबर तक बरेली स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित होगी। दोनों ट्रायल खेलो इंडिया एथलेटिक्स प्रशिक्षक शुभम कुमार और मनीष प्रभाकर की देखरेख में संपन्न हुए। उपक्रीड़ा अधिकारी पूजा भट्ट ने इन ट्रायल्स की पुष्टि की।
Source: उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
Leave a Reply