उन्नाव में मां कात्यायनी के दर्शन:दुर्गा मंदिरों में सुबह से देर रात तक लगी भक्तों की कतार, सुबह से देर रात तक भक्तिमय माहौल
उन्नाव में नवरात्र के छठे दिन मां कात्यायनी के दर्शन के लिए दुर्गा मंदिरों में सुबह से लेकर देर रात तक भारी भीड़ देखने को मिली। राजधानी मार्ग स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर में भोर पहर से भक्तों की कतारें लगी रहती हैं। दिनभर मंदिरों में पूजा-पाठ चलता रहता है और मां के गीतों और भजनों से नगर का वातावरण भक्तिमय बना रहता है। शनिवार को मां कात्यायनी के स्वरूप के दर्शन के लिए मंदिर का दरबार भव्य तरीके से सजाया गया। आचार्य विनोद पांडे ने बताया कि विधिविधान से पूजा-अर्चना करने से ऐच्छिक मनोकामनाएं पूरी होती हैं। उपवास रखकर और दुर्गा शप्तशती पाठ करने से मां प्रसन्न होती हैं। भक्तों ने मां के भजन-कीर्तन किए और प्रसाद वितरण भी किया। कई जगह मां के जागरण का सिलसिला शुरू हो गया। दर्शन के लिए सुबह 4 बजे से लाइन राजधानी मार्ग स्थित दुर्गा मंदिर करीब 400 वर्ष पुराना माना जाता है। दर्शन पाने के लिए सुबह 4 बजे से ही श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लग जाती है। दरबार खुलते ही भक्त दर्शन करते हैं और फिर लौट जाते हैं। नवरात्र के अंतिम दिन कई श्रद्धालु भव्य भंडारा भी कराते हैं, जो सुबह से देर रात तक चलता है।
चारों फलों की प्राप्ति का मार्ग आचार्य विनोद पांडे ने बताया कि मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना और उपासना से अर्थ, धर्म, काम और मोक्ष चारों फलों की प्राप्ति होती है। इसके अलावा रोग, शोक, संताप और भय नष्ट हो जाते हैं और जन्मों के समस्त पाप भी मिट जाते हैं।
Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/HW1FjDd
Leave a Reply