उन्नाव में जला 60 फिट का रावण का पुतला:रंग-बिरंगी आतिशबाजी से आसमान हुआ सतरंगी, रामायण के प्रसंगों का मंचन

उन्नाव में विजयदशमी पर्व मनाया गया। गुरुवार रात ऋषि आश्रम, पोनी रोड, गोपीनाथ पूरम की रामलीला में रावण दहन का आयोजन हुआ, जिसे देखने हजारों लोग पहुंचे। आयोजन में राम और रावण के बीच युद्ध का मंचन हुआ। इससे पूर्व लक्ष्मण-मेघनाथ युद्ध और कुंभकरण वध के दृश्य भी दिखाए गए। कलाकारों ने रामायण के प्रसंगों का सजीव मंचन किया। कार्यक्रम का मुख्य हिस्सा रावण दहन था। इस वर्ष रावण का लगभग 60 फीट ऊंचा पुतला बनाया गया था, जिसे स्थानीय कलाकारों ने तैयार किया था। भगवान राम द्वारा अग्निबाण छोड़े जाने पर रावण का पुतला जल उठा। इसके बाद रंग-बिरंगी आतिशबाजी हुई और पटाखों की गूंज सुनाई दी। परंपरागत रूप से उन्नाव में शुक्लागंज के रामलीला बालूघाट पर दशहरा मनाया जाता है। इस बार ऋषि आश्रम परिसर में भी रामलीला मंचन और पुतला दहन का आयोजन हुआ। दोनों ही स्थानों पर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। आयोजकों के अनुसार, इस बार युवा कलाकारों को मंच पर प्रदर्शन का अवसर दिया गया। देखें दशहरा मेले की फोटो…

Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/zxPy3Uc