आशुतोष चंदोला सहायक निदेशक सूचना पद पर पदोन्नत:विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक में हुआ फैसला, दो वर्षों से थे जिला सूचना अधिकारी

बदायूं के जिला सूचना अधिकारी आशुतोष चंदोला को सहायक निदेशक सूचना के पद पर पदोन्नत किया गया है। यह पदोन्नति अक्टूबर के तीसरे सप्ताह में आयोजित विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक में हुई। शासन द्वारा जारी पदोन्नति आदेश उन्हें प्राप्त हो चुका है। आशुतोष चंदोला पिछले दो वर्षों से बदायूं में जिला सूचना अधिकारी के रूप में सेवाएं दे रहे थे। इससे पहले उन्होंने बिजनौर, मेरठ, सहारनपुर और शामली जनपदों में भी अपनी कार्यकुशलता का प्रदर्शन किया है। बदायूं में जिला सूचना अधिकारी के तौर पर उन्होंने विभागीय जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया। लोकसभा चुनाव, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री सहित अन्य मंत्रीगणों और जनप्रतिनिधियों के आगमन, महत्वपूर्ण बैठकों तथा विभिन्न प्रशासनिक कार्यक्रमों में सूचना विभाग की भूमिका को उन्होंने प्रभावी ढंग से निभाया। मीडिया के साथ उत्कृष्ट समन्वय और संवाद स्थापित करने में उनकी विशेष पहचान रही है। उनकी पदोन्नति पर प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें बधाई दी है।

Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/QO0uCnL