आयुर्वेद दिवस 23 सितंबर को:मऊ में जागरूकता रैली और निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन
मऊ जिले में आयुष मंत्रालय के निर्देश पर दसवां आयुर्वेद दिवस मनाया जाएगा। इस वर्ष की थीम है ‘आयुर्वेद जन जन के लिए, पृथ्वी के कल्याण के लिए’। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. सत्येन्द्र कुमार साहू ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाई। रैली बाल निकेतन मोड़ से गाजीपुर तिराहा तक निकाली गई। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य आयुर्वेद को बढ़ावा देना और स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में इसे वैश्विक स्तर पर अग्रणी बनाना है। कार्यक्रम के तहत सभी आयुर्वेदिक और यूनानी चिकित्सालयों में शिविर लगाए जाएंगे। इनमें घरेलू नुस्खों के बारे में जानकारी दी जाएगी। 23 सितंबर 2025 को कलेक्ट्रेट परिसर में विशेष चिकित्सा शिविर का आयोजन होगा। इसमें मुफ्त दवाएं वितरित की जाएंगी। योग प्रशिक्षक स्वस्थ रहने के लिए योग का महत्व बताएंगे। आयुर्वेद दिवस का उद्देश्य राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति में योगदान और रुग्णता दर को कम करना है। साथ ही मानव स्वास्थ्य के साथ पौधों, पशुओं और पर्यावरण के संरक्षण पर भी ध्यान दिया जाएगा। इस आयोजन से आयुर्वेद में लोगों का विश्वास बढ़ाना और समुदाय की भागीदारी से जागरूकता फैलाना है।
Source: उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
Leave a Reply