आप के रुहेलखंड प्रांत अध्यक्ष और प्रदेश प्रवक्ता हाउस अरेस्ट:रामपुर और अमरोहा पुलिस ने बरेली जाने से प्रतिनिधिमंडल को रोका
आम आदमी पार्टी (आप) के रुहेलखंड प्रांत अध्यक्ष मोहम्मद हैदर और प्रदेश प्रवक्ता फैसल लाला को हाउस अरेस्ट किया गया है। रामपुर और अमरोहा पुलिस ने उन्हें बरेली जाने से रोका। आप नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल बरेली में हुई घटना के पीड़ितों से मिलने जा रहा था। आप के अनुसार, बरेली में ‘आई लव मोहम्मद’ कहने पर पुलिस लाठीचार्ज, बेगुनाहों पर झूठे मुकदमे और उनके घरों पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई कानून और न्याय के खिलाफ है। पार्टी का प्रतिनिधिमंडल इस घटना की सच्चाई जानने और पीड़ित परिवारों से मिलने के लिए बरेली रवाना हो रहा था। पार्टी नेताओं ने हाउस अरेस्ट का पुरजोर विरोध किया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार सच्चाई छिपाना चाहती है और न्याय की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। आप का मानना है कि हर नागरिक को अपने धार्मिक भावनाओं और आस्था को व्यक्त करने का पूरा अधिकार है, जिसे कुचलना लोकतंत्र और न्याय के सिद्धांतों के विरुद्ध है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने रामपुर जिलाध्यक्ष सहित प्रदेश भर में कई आप नेताओं को देर रात हाउस अरेस्ट किया। रुहेलखंड प्रांत अध्यक्ष मोहम्मद हैदर किसी तरह रामपुर पहुंचे, लेकिन अमरोहा पुलिस उनका पीछा करते हुए वहां पहुंच गई। इसके बाद रामपुर और अमरोहा पुलिस ने फैसल लाला के घर को रात से ही घेर रखा है।
Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/0zwPYs9
Leave a Reply