आजम की जेल से रिहाई पर सपा कार्यकर्ताओं में जश्न:सपा कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई, 23 महीने बाद मिली रिहाई

सपा नेता आजम खान 23 महीने बाद मंगलवार दोपहर सीतापुर जेल से रिहा होने पर चंदौली के सपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। सपा कार्यकर्ताओं ने आजम खान के रिहाई पर लोगों के बीच में मिठाई बांट करकर उनकी रिहाई पर खुशियां और जश्न मनाया। इस अवसर पर मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष व विधानसभा महासचिव चंद्रभानु यादव व सुदामा यादव ने कहा कि भाजपा की हिटलरशाही और तानाशाही उनपर झूठे मुकदमे में 23 महीनों तक जेल में डालकर उनपर यातनाएं और प्रताड़ना करने का काम किया। लेकिन समाजवादी के सच्चे सिपाही लोहिया और अंबेडकर को मानने वाले लोगों की हमेशा जीत हुई है। आजम खान के रिहा होने से पार्टी के कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार और उत्साह उत्पन्न हुआ है। इस रिहाई में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का अहम प्रयास रहा है। इस पर कार्यकर्ताओं ने विशेष आभार जताया। इस अवसर पर छात्रसभा के पूर्व अध्यक्ष यादवेश यादव, संजय यादव, अंकित शास्त्री, सुनील यादव, मंजू भारती, नुरैन अहमद , अक्षय कुमार, विशाल गोड, अक्षय नट, संजय, राजेंद्र उपस्थित रहे। आजम खां के रिहा होने पर सपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। जगह-जगह ढोल नगाड़े बजाकर और एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर नेताओं ने खुशी मनाई। आजम खां की रिहाई को सच्चाई की जीत बताया। पीडीडीयू नगर के सपा कार्यालय के समीप जश्न मनाते हुए पूर्व सांसद राम किशुन यादव ने कहा कि सच्चाई की हमेशा जीत होती है। वर्तमान सरकार ने आजम खां को झूठे मुकदमे में फंसाकर 23 महीने जेल में रखा। तमाम यातनाएं दी। लेकिन सच्चे समाजवादी सिपाही आजम खां नहीं झुके और अब वे रिहा हो गए। इस मौके पर पूर्व प्रमुख बाबूलाल यादव, नायाब अहमद रिंकू, विनोद यादव, नियाज अहमद, अनिल यादव, तेजबली यादव, रामनाथ यादव, इरशाद अहमद, मोनू आदि मौजूद रहे।

Read More

Source: उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर