आजमगढ़ में मिशन शक्ति के पांचवें फेज की शुरुआत:मिशन शक्ति से संबंधित पुस्तकों का विमोचन, महिला सुरक्षा के बारे में किया जागरूक
आजमगढ़ में मिशन शक्ति के पांचवें पेज का शुभारंभ हो गया है। राजधानी लखनऊ में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसी क्रम में आजमगढ़ के डीआईजी सुनील कुमार सिंह जिले के पुलिस कप्तान डॉक्टर अनिल कुमार एसपी ग्रामीण चिराग जैन सहित बड़ी संख्या में पुलिस के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के उपस्थिति में मिशन शक्ति कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अभियान के माध्यम से महिलाओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में छात्राओं को भी महिला संबंधी अपराधों महिला सुरक्षा और महिला के अधिकारो के बारे में भी जागरूक किया गया। इस अभियान का मुख्य मकसद महिलाओं और लड़कियों को महिला संबंधी अपराधों के बारे में जागरूक करना है जिससे उन्हें महिला संबंधी अपराधों के बारे में किसी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े। जिले के सभी थाना क्षेत्र में चलाया गया अभियान मिशन शक्ति पांचवे फेज का अभियान आजमगढ़ के सभी थाना क्षेत्र में चलाया गया जिले के कोतवाली बिलरियागंज मुबारकपुर शर्मा फूलपुर सरायमीर महाराजगंज सहित सभी थानों में इस अभियान को चलाया गया। इसके साथ ही जागरूक भी किया गया वहीं पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि लगातार महिला सुरक्षा संबंधी अपराधों और उनके अधिकारों के बारे में महिलाओं को जागरूक करना है। इसके साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही महिला हेल्पलाइन के बारे में भी जागरूक करना है जिससे किसी तरह की समस्या होने पर महिलाओं और लड़कियों की समस्याओं का समाधान हो सके। इस अवसर पर जिले के एसपी ग्रामीण चिराग जैन कोतवाली प्रभारी यादवेंद्र पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में पुलिस के अधिकारी उपस्थित रहे।
Source: उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
Leave a Reply