आजमगढ़ में मनाई महर्षि वाल्मीकि जयंती:जिले के प्रमुख मंदिरों और देवस्थानों पर हुए कई कार्यक्रम
उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर आजमगढ़ जिले में महर्षि वाल्मीकि जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई।जिले के डीएम रविन्द्र कुमार के मार्गदर्शन में राम जानकी मंदिर गुरूटोला आजमगढ़, हनुमान मंदिर बिलरियागंज, राम जानकी मंदिर मु. पुराखिजिर मुबारकपुर, भैरव बाबा मंदिर महराजगंज, राम जानकी मंदिर ठाकुरद्वारा सरायमीर, दुर्वासा धाम, दत्तात्रेय आश्रम निजामाबाद, हनुमान मंदिर हरिहरपुर एवं चन्द्रमा ऋषि आश्रम मुजफ्फरपुर आजमगढ़ में पूरे उत्साह एवं उमंग के साथ महर्षि बाल्मीकि जी की जयन्ती व रामायण पाठ का आयोजन किया गया। इस रामायण पाठ में बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए और आरती भी की गई। संस्कृति विभाग के कलाकारों ने दी प्रस्तुति आजमगढ़ के मंदिरों धार्मिक स्थलों पर आयोजित महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर संस्कृति विभाग के बड़ी संख्या में कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी। संस्कृति विभाग में पंजीकृत कलाकारों द्वारा रामायण पाठ का भव्य आयोजन, प्रस्तुति की गई। इसी क्रम में वाल्मीकि की जयंती के अवसर पर जनपद के विभिन्न विकासखंड अंतर्गत मंदिरों में बाल्मीकि रामायण पाठ का आयोजन किया गया। जिले में महर्षि वाल्मीकि के जयंती पर आयोजित होने वाला या कोई पहला कार्यक्रम नहीं है। इससे पूर्व भी जिले में मंदिरों धार्मिक स्थलों पर इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किया जा चुके हैं। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी सहभागिता भी की है।
Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/i7nGyXp
Leave a Reply