आजमगढ़ में पिता ने बेटी को मार डाला:बॉयफ्रेंड को भी मारी गोली, मां के साथ रेस्टोरेंट में मिलने आई थी
आजमगढ़ में पिता ने बेटी और उसके बॉयफ्रेंड को लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। वारदात के समय दोनों रेस्टोरेंट में बैठकर बात कर रहे थे। तभी बेटी के पिता को यह बात पता चल गई। वह गुस्से में रेस्टोरेंट पहुंचा और दोनों पर फायरिंग कर दी। गोली लगने के बाद दोनों जमीन पर गिर पड़े। शरीर से खून बहने लगा। लड़की का तो भेजा तक बाहर आ गया। दोनों को घायल देख पिता मौके से भाग गया। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां से हालत गंभीर देखते हुए दोनों को वाराणसी रेफर कर दिया गया। वहां लड़की की मौत हो गई, जबकि बॉयफ्रेंड का इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर है। अब सिलसिलेवार पढ़िए पूरा मामला बेटी के अफेयर को लेकर घर में अक्सर होता था झगड़ा
नीरज सिंह देवगांव का रहने वाला है। वह जन सुविधा केंद्र चलाता है। उसकी बेटी आकांक्षा सिंह (15) नूरजहां चिल्ड्रन स्कूल में 10वीं की छात्रा थी। वहीं, लालगंज में जीत बहादुर सिंह रहते हैं। उनकी परचून की दुकान है। उनके बेटे आदित्य सिंह से आकांक्षा का एक साल से अफेयर चल रहा था। आदित्य ग्रेजुएशन कर रहा है। दोनों के घर के बीच की दूरी करीब 5 किमी है। आकांक्षा के घरवालों को उसके अफेयर के बारे में पता चल गया था। इसके बाद से नीरज बेटी से खफा था। वह बेटी के इस रिश्ते के खिलाफ था। बेटी को आदित्य सिंह से दूर रहने के लिए बोल रहा था। उसने कई बार आकांक्षा को समझाया, लेकिन उसने आदित्य से बात करना नहीं छोड़ा। इस बात को लेकर घर में अक्सर झगड़ा होता था। बेटी मां को लेकर प्रेमी से मिलने पहुंची थी
शुक्रवार दोपहर करीब 1:30 बजे आकांक्षा अपनी मां को लेकर लालगंज पुलिस चौकी के पास न्यू वेलकम फैमिली रेस्टोरेंट पहुंची। वहां उसका बॉयफ्रेंड आदित्य सिंह पहले से था। आकांक्षा ने मां को आदित्य से मिलाया। तीनों बात कर रहे थे। तभी किसी ने यह बात पिता नीरज सिंह को बता दी। इसके बाद नीरज सिंह पिस्टल लेकर रेस्टोरेंट पहुंचा। उसने बेटी के सिर में और उसके बॉयफ्रेंड की गर्दन पर गोली मार दी। लड़की का भेजा (ब्रेन) बाहर आ गया। दोनों जमीन पर गिरकर तड़पने लगे। इस बीच नीरज मौके से फरार हो गया। बॉयफ्रेंड का चल रहा है इलाज
मां के शोर मचाने पर स्टाफ अंदर पहुंचा। फौरन पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों को नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र ले गई। जहां से बात में हालत गंभीर होने पर दोनों को वाराणसी के सिंह अस्पताल रेफर कर दिया। वाराणसी में इलाज के दौरान लड़की की मौत हो गई। एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह ने बताया कि न्यू वेलकम फैमिली रेस्टोरेंट में एक लड़की, अपनी मां के साथ एक लड़के से बातचीत कर रही थी। इसी बीच लड़की का पिता आ गया। उसने बिना कुछ बोले गुस्से में लाइसेंसी पिस्टल से लड़की और लड़के को गोली मार दी। उसके बाद भाग निकला। उसकी तलाश की जा रही है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। —————– ये खबर भी पढ़ें… राहुल गांधी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से झटका:अमेरिका में सिखों पर टिप्पणी मामले में याचिका खारिज कांग्रेस नेता राहुल गांधी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से झटका लगा है। अब उनके खिलाफ सिखों पर टिप्पणी मामले में वाराणसी कोर्ट में मुकदमा चलेगा। दरअसल, पिछले साल अमेरिका दौरे पर राहुल गांधी ने कहा था- लड़ाई इस बात की है कि क्या एक सिख को भारत में पगड़ी और कड़ा पहने का अधिकार है। पढ़ें पूरी खबर…
Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/fMl1ZaJ
Leave a Reply