आजमगढ़ में खाद्य विभाग ने चलाया अभियान:मिठाई पनीर के लिए गए 16 नमूने अधिकारी बोले दीपावली तक चलता रहेगा अभियान
आजमगढ़ जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थ और मिठाइयों की बिक्री को रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन ने जिले की कई दुकानों पर छापेमारी करते हुए 16 सैंपल कलेक्ट किए हैं। आम जनमानस को मिलावटी खाद्य और पेय पदार्थ विशेषकर खोया, दूध, नमकीन, ड्राई फ्रूट, खाद्य तेल एवं वनस्पति, घी, विभिन्न प्रकार की मिठाईयां, रंगीन मीठे खिलौने, अन्य खाद्य पदार्थ, पेय पदार्थो के मिलावटी विक्रय पर प्रभावी रोकथाम हेतु गठित टीम द्वारा रैदोपुर स्थित डेयरी से 1 पनीर व 1 घी का नमूना, फरिहा मोड मुहम्मदपुर स्थित मिठाई निर्माण इकाई से 1 छेना मिठाई व 1 गुलाब जामुन का नमूना, जीयनपुर से 1 खोया मिठाई, 02 छेना मिठाई व 1 ईमरती का नमूना, मालटारी से 1 सरसों के तेल का नमूना, उंचागांव से 1 दूध का नमूना, अगेहता देवगांव स्थित छेना व पनीर निर्माण इकाई से 2 पनीर व 1 छेना का नमूना लिया गया है। इसके साथ ही 50 किलोग्राम छेना 25 किलोग्राम पनीर को मौके पर नष्ट कराया गया। इस प्रकार खाद्य सचल दल द्वारा कुल 16 नमूने संग्रहित कर जांच हेतु राजकीय प्रयोगशाला को प्रेषित किये गये। अब तक अभियान में कुल 31 खाद्य पदार्थों के नमूनें संकलित किये जा चुके हैं। खाद्य प्रतिष्ठानो के निरीक्षण उपरान्त साफ सफाई व खाद्य पदार्थाै का रख रखाव संतोषजनक नहीं पाये जाने पर कुल 4 खाद्य कारोबारकर्ताओं के सम्बन्ध में सुधार सूचना सम्बन्धित कार्यवाही की गयी। दीपावली तक चलता रहेगा अभियान इस बारे में जानकारी देते हुए सहायक आयुक्त खाद्य सुशील कुमार मिश्रा ने बताया कि खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के साथ ही आम जनमानस को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी का कहना है बाजारों कस्बों में लगातार जागरूकता के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक कुमार श्रीवास्तव रजनीश कुमार संजय कुमार तिवारी सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।
Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/xv4hAfm
Leave a Reply