आजमगढ़ में आप ने दिया ज्ञापन कड़ी कार्रवाई की मांग:चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया पर हमले के विरोध में किया प्रदर्शन

आजमगढ़ में आम आदमी पार्टी के जिला प्रभारी कमलेश सिंह के नेतृत्व में और प्रांत अध्यक्ष राजेश यादव की उपस्थिति में भारत के मुख्य न्यायाधीश (Chief Justice of India) पर न्यायालय के अंदर हुए हमले के विरोध में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने न्यायपालिका की गरिमा और स्वतंत्रता की रक्षा हेतु नारे लगाते हुए इस घटना की कड़ी निंदा की। राजेश यादव, प्रांत अध्यक्ष:मुख्य न्यायाधीश के ऊपर न्यायालय के भीतर हमला लोकतंत्र और न्यायपालिका के प्रति सीधा अपमान है। आम आदमी पार्टी इस अमर्यादित घटना की कड़ी निंदा करती है। न्यायपालिका की स्वतंत्रता और सम्मान सर्वोच्च है, और इसे कोई भी ताकत चोट नहीं पहुँचा सकती। मुख्य न्यायाधीश पर हमला देश के संविधान पर हमला है हमारे लोकतंत्र पर हमला है हम महामहिम राष्ट्रपति महोदय से अपील करते हैं कि इस घटना की तत्काल कार्यवाही कर दोषियों के विरुद्ध सख्त से सख्त क़ानूनी कार्यवाही कर दंडित किया जाए। मुख्य न्यायाधीश पर हमला दुर्भाग्यपूर्ण आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाशंकर पाठक ने कहा कि आज हमारे देश के सर्वोच्च न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश पर हमला गम्भीर और दुर्भाग्यपूर्ण है। यह केवल न्यायपालिका के सम्मान पर हमला नहीं है। बल्कि हमारे लोकतंत्र की नींव पर हमला है। आम आदमी पार्टी इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करती है और दोषियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कार्रवाई की मांग करती है। अनिल यादव, जिला उपाध्यक्ष न्यायपालिका पर हमला हमारी संवैधानिक व्यवस्था पर हमला है। आम आदमी पार्टी इस घटना के खिलाफ पूर्ण एकता के साथ खड़ी है। हम सभी कार्यकर्ताओं से अपील करते हैं कि लोकतंत्र और न्यायपालिका की रक्षा में सक्रिय रहें और दोषियों के विरुद्ध आवाज़ बुलंद करें। विरोध प्रदर्शन के उपरांत जिलाधिकारी आज़मगढ़ के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें इस अमर्यादित घटना की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/mcdfVFb