आजमगढ़ के बेन्दुई गांव में किसान की मौत:खेत में खाद डालकर लौटते समय हादसा, पानी में डूबकर गई जान

आजमगढ़ जनपद अंतर्गत अहरौला थाना क्षेत्र के बेन्दुई गांव में एक दुखद घटना सामने आई है। बुधवार सुबह खेत में खाद डालने गए 47 वर्षीय किसान रामरतन की पानी में डूबने से मौत हो गई। रामरतन सुबह से खेत में खाद डालने गए थे। दोपहर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। खेत के पास खाद छिड़कने का बर्तन मिला। आसपास खोजबीन करने पर कुछ दूरी पर पानी में उनका शव मिला। परिजनों के मुताबिक, रामरतन खेत से लौटते समय गहरे पानी में फिसल गए। वे मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके तीन पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। एक पुत्री की शादी हो चुकी है, जबकि बाकी बच्चे अविवाहित हैं। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Read More

Source: उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर