आगरा सदर तहसील में 46 दिन से धरना:11 संविदा कर्मचारियों को हटाए जाने का विरोध, 3 कर्मचारी 9 दिन से भूख हड़ताल पर
आगरा में 11 संविदा कर्मचारियों को हटाए जाने के विरोध में 46 दिन से सदर तहसील परिसर में लगातार धरना चल रहा है। हटाए गए कर्मचारियों में से 3 कर्मचारी पिछले 9 दिन से भूख हड़ताल पर हैं। 19 मार्च को निकाले गए थे कर्मचारी
नगर पंचायत किरावली से 11 संविदा कर्मचारियों को 19 मार्च को निकाल दिया गया गया। इसी के विरोध में सदर तहसील परिसर में किसान-मजदूर नेता चौधरी दिलीप सिंह के नेतृत्व में 41वें दिन भी धरना जारी रहा। बर्खास्त कर्मचारियों के संबंध में जिला प्रशासन द्वारा सुनवाई न होने पर 3 लोग भूख हड़ताल भी कर रहे हैं। ये है मांग
किसान-मजदूर यूनियन के सदस्य हटाए गए कर्मचारियों की बहाली मांग कर रहे हैं। इसके लिए वे दिन-रात तहसील परिसर में धरना दे रहे हैं। धरनारत कुछ सदस्य रात में भी धरना स्थल पर ठहरते हैं। अधिशासी अधिकारी के खिलाफ आक्रोश
सुनवाई न होने की स्थिति में कलेक्ट्रेट में दंडवत परिक्रमा लगाते हुए किरावली नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इनका कहना था कि 19 मार्च को अधिशासी अधिकारी ने बिना किसी कारण के एक कंप्यूटर ऑपरेटर, एक ड्राइवर, 9 सफाई कर्मचारी सहित 11 लोगों को निकाल दिया। डीएम करा चुके हैं जांच
बताया जा रहा है-डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने इस प्रकरण में एडीएम वित्त एवं राजस्व शुभांगी शुक्ला से जांच कराई थी। जांच में संविदा कर्मचारियों को पुन: बहाली के लिए कहा गया। मगर, अधिशासी अधिकारी ने इस आदेश का पालन नहीं किया।
इसी के विरोध में किसान और मजदूरों का धरना चल रहा है। इस दौरान सोनू चौधरी, राजीव ठाकुर, रंजीत चौधरी, रवि कुमार, ओमवीर, विक्रम वाल्मीकि, संजू देवी, राजेश देवी आदि मौजूद थे।
Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/lW7ak81
Leave a Reply