आगरा में होगा राष्ट्रीय कवि सम्मेलन:नेहरू नगर क्लब में 2 और 3 को विजयादशमी पर होगा आयोजन
आगरा के नेहरू नगर क्लब विजयादशमी पर्व पर दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करेगा। 2 अक्टूबर को डांडिया उत्सव और रावण दहन होगा, जबकि 3 अक्टूबर को राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में देशभर के कवि अपनी रचनाओं से माहौल को भक्तिमय और साहित्यिक रंग में रंगेंगे। जिसके लिए आज कार्यक्रम का पोस्टर विमोचन हुआ। रविवार को संजय प्लेस स्थित होटल पीएल पैलेस में क्लब की ओर से कार्यक्रम का पोस्टर विमोचन किया गया। संस्थापक सतीश इंजीनियर ने बताया कि पहले दिन यानी 2 अक्टूबर को डांडिया रास उत्सव का आयोजन होगा। इसके बाद 32 फीट ऊँचे रावण का दहन किया जाएगा। संयोजक महेश सिंघल ने बताया कि इस बार खास आकर्षण के रूप में 80 फीट लंबा और 35 फीट ऊँचा राजभवन बनाया जा रहा है। इसे जनक महल की तर्ज पर तैयार किया गया है, जो मैसूर राजभवन की झलक पेश करेगा। क्लब अध्यक्ष नवल शर्मा ने जानकारी दी कि दूसरे दिन 3 अक्टूबर को राष्ट्रीय कवि सम्मेलन होगा। इसमें देश के नामचीन कवि डॉ. विष्णु सक्सेना, डॉ. रूचि चतुर्वेदी, गौरी मिश्रा, हेमा शर्मा, सुदीप भोला, पवन आगरी, लटूरी सिंह लठ्ठ, दिनेश रघुवंशी और अनिल बेधड़क अपनी ओजपूर्ण और भावपूर्ण रचनाओं से श्रोताओं को रससिक्त करेंगे। डांडिया उत्सव का शुभारंभ समाजसेवी रामशरण मित्तल और भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता करेंगे। वहीं रावण दहन का कार्यक्रम केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल और पूर्व सांसद रामशंकर कठेरिया के कर कमलों से संपन्न होगा। पोस्टर विमोचन के अवसर पर शिल्पी गुप्ता, प्रभा अग्रवाल, शालिनी अग्रवाल, पूनम शर्मा, मनीष गर्ग, पंकज गर्ग, नवीन गर्ग, सुधीर गुप्ता और नीतू सिंघल मौजूद रहे।
Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/4tqMyWm
Leave a Reply