आगरा में विजय दशमी पर जगह-जगह शस्त्र पूजन:महिला आयोग की अध्यक्ष बोली-शस्त्र के साथ शास्त्रों का ज्ञान होना जरूरी

आगरा में विजय दशमी के पावन पर्व पर शहर के विभिन्न हिस्सों में शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लोगों ने अपने शस्त्रों और औजारों की पूजा-अर्चना की और उन्हें सजाया-संवारा। शस्त्र पूजन का यह आयोजन विजय मुहूर्त में किया गया। उत्तर प्रदेश की महिला आयोग की अध्यक्ष बबिता चौहान ने कहा- विजय दशमी के दिन शस्त्र के साथ शस्त्रों का पूजन जरूरी है। लोगों को शस्त्र के साथ शास्त्रों का भी ज्ञान होना चाहिए। क्यों की अगर व्यक्ति के पास शास्त्रों का ज्ञान है। तो शस्त्र के साथ और जल्दी विजय पाई जा सकती है। शस्त्र पूजन के दौरान लोगों ने अपने शस्त्रों पर फूल और माला अर्पित किए, धूप-दीप जलाए और भगवान राम के नाम का जाप किया। इसके अलावा, शस्त्रों पर कलावा बांधा गया और तिलक लगाया गया। शस्त्र पूजन के इस आयोजन से लोगों को शक्ति और साहस की प्राप्ति होती है और उन्हें अपने कार्यों में सफलता मिलती है। विजय दशमी के इस पावन पर्व पर आगरा के लोगों ने शस्त्र पूजन के माध्यम से अपनी संस्कृति और परंपरा का पालन किया और भगवान राम की जीत का जश्न मनाया। इस अवसर पर शहर में रावण दहन का भी आयोजन किया गया।

Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/HULJ3C5