आगरा में महिला से चेन स्नेचिंग का VIDEO:महिला बोली- 20 साल पहले पति ने दी थी निशानी; 4 घंटे में बदमाश गिरफ्तार

आगरा में महिला से दिनदहाड़े बाइक सवार ने चेन छीन ली। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग जमा हो गए और किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना के बाद एक्शन में आई पुलिस ने आरोपी को 4 घंटे में गिरफ्तार करके चेन बरामद कर ली। अब वारदात का CCTV भी सामने आया है। वारदात आगरा-ग्वालियर रोड की है। वीडियो में दिख रहा है कि एक महिला लाल रंग की साड़ी पहनकर अपने घर की तरफ जा रही थी। अचानक से दूसरी दिशा की ओर एक बाइक सवार युवक हेलमेट लगाकर पहुंचता है। अचानक से महिला के गले की ओर झपट्‌टा मार दिया और सोने की चेन छीन ली और भाग गया। मां के घर आई थी महिला महिला सीमा ने बताया- मैं वृंदावन में रहती हूं। अपनी मां से मिलने के लिए आगरा आई थी। रोहता चौराहे के पास से कुछ सामान लेने के लिए निकली थी। जब वापस लौट रहीं थी तभी बाइक सवार बदमाश ने उनके गले से चेन छीन ली। सीमा ने बताया- यह लगभग डेढ़ तोले की चेन उनके पति ने 20 साल पहले दी थी। उन्होंने कहा- इतनी महंगी चेन दोबारा बनवाना मुश्किल है।

Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/5rMV6ad