आगरा में दोपहर से शाम तक रुक-रुक बूंदाबांदी:दिन के तापमान में 5.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट, बुधवार को भी दिन में बारिश की संभावना
आगरा में मंगलवार को दोपहर से शाम तक रुक-रुक कर बूंदाबांदी हुई। हल्की हवा भी चली। इससे मौसम सुहाना हो गया। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। 24 घंटे में दिन का तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस कम हुआ है। सोमवार को अधिकतम तापमान जहां 36.2 डिग्री सेल्सियस था वहीं, मंगलवार को ये गिरकर 31.1 डिग्री सेलियस पर पहुंच गया। हालांकि न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी हुई है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस था। मंगलवार को 0.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी के साथ ये 26.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मंगलवार सुबह हल्की धूप निकली थी। दोपहर तक सूरज की लुकाछुपी चलती रही। मगर, दोपहर 12 बजे के बाद बादल छा गए। इसके बाद दोपहर 3 बजे से बूंदाबांदी शुरू हुई। जोकि शाम 6 बजे के बाद तक रुक-रुक कर होती रही। पिछले 10 सालों में 29 सितंबर को तापमान की स्थिति पिछले दिनों धूप ने किया परेशान पिछले कई दिनों से आगरा में तेज धूप निकल रही थी। इसकी वजह से लोग गर्मी से बेहाल हो गए। रात को भी तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं रही। अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 29 सितंबर को पिछले 10 सालों में दूसरी बार सबसे अधिक न्यूनतम तापमान रहा। इस 29 सितंबर को न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस था। वहीं, 2021 में भी इस डेट को इतना ही न्यूनतम तापमान रहा था। पूर्वानुमान: बुधवार को चलेगी हवा मौसम विभाग के अनुसार, 1 अक्टूबर को दिनभर बादल छाये रहेंगे। दिन में बारिश हो सकती है। तेज हवा भी चलेगी। इससे तापमान में और गिरावट आ सकती है।
Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/vhY82w4
Leave a Reply