आगरा में झमाझम बारिश, दिन में छाया अंधेरा:मौसम विभाग के अनुसार, कल भी छाये रहेंगे बादल, 8 अक्टूबर से खुलेगा मौसम

आगरा में सोमवार दोपहर को झमाझम बारिश हुई। सुबह से ही बादल छाये हुए थे। दोपहर लगभग 3.30 बजे काली घटाएं छा गईं। दिन में ही अंधेरा हो गया। इसके साथ ही झमाझम बारिश शुरू हो गई। लगभग आधा घंटे तक जमकर बारिश हुई। इसकी वजह से कुछ जगहों पर हल्का जलभराव भी हो गया। सुबह से ही बारिश की संभावना जताई जा रही थी। हल्की फुहार और हवा चलने से मौसम सुहाना हो गया था। दोपहर लगभग 3 बजे के बाद काली घटाएं छाने लगी थीं। देखते ही देखते ही दिन में अंधेरा छा गया। इस बीच काफी तेज बारिश हुई। पिछले कई दिनों से मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। रविवार को काफी धूप निकली हुई थी। इसकी वजह से अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। जबकि 1 अक्टूबर को अधिकतम तापमान गिरकर 30.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। 4 दिन में 5.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हुई है। फिर बदला मौसम
रविवार को आगरा का मौसम एक बार फिर से बदल गया। सुबह हल्की धूप निकली थी लेकिन इसके बाद बादल छा गए। हल्की हवा भी चल रही है। जयपुर हाउस, प्रतापनगर के कुछ क्षेत्रों में हल्की फुहार भी पड़ी, जिसके बाद मौसम सुहाना हो गया। पिछले दिनों ये रही तापमान की स्थिति पूर्वानुमान: कल बूंदाबांदी की संभावना मौसम विभाग के अनुसार, 6 अक्टूबर को दिन में बारिश हो सकती है। दिनभर बादल छाये रहेंगे। 7 अक्टूबर को भी बादल छाये रहने और बूंदाबांदी की संभावना है। 8 अक्टूबर से मौसम खुलेगा। ये रह सकता है तापमान

Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/isAUW60