आगरा में जातिसूचक शब्द लिखे वाहनों का चालान:ट्रैफिक पुलिस ने चलाया विशेष अभियान, 44 वाहनों पर कार्यवाही

आगरा पुलिस ने जातिसूचक शब्द लिखे वाहनों पर कार्यवाही की। 44 वाहनों का चालान किया गया। पुलिस ने चेतावनी दी है कि जिन वाहनों पर जातिसूचक शब्द लिखे होंगे, उन पर सख्त कार्रवाई होगी।
शासन के निर्देश पर नगर जोन पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। जिन वाहनों पर जाति सूचक शब्द लिखे थे, पुलिस ने हर वाहन को रोकर वो स्टिकर हटवाए। पुलिस ने चेताया कि वाहनों पर जाति सूचक शब्द लिखने पर मनाही है।
ट्रैफिक पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे खुद ही ऐसे स्टिकर तुरंत हटा लें। जिन वाहनों पर ऐसे स्टिकर मिलेंगे, उन पर जुर्माना लगाया जाएगा। लगातार अगर नियम का उल्लंघन किया तो कड़ी कार्रवाई होगी। पुलिस ने 44 वाहनों का चालान किया, जिसमें ऑटो से लेकर कार, स्कूटर, बाइक आदि शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि विशेष अभियान अभी कई दिन चलेगा, इस दौरान लगातार वाहनों के चालान काटे जाएंगे। जनपद में सड़क पर लाखों वाहन सड़कों पर दौड़ रहे हैं। इसमें बड़े वाहनों के साथ ही दो पहिया वाहन भी शामिल हैं। नियम के अनुसार, वाहन की नंबर प्लेट के ऊपर कुछ लिखा नहीं जा सकता है, लेकिन जिले में तमाम लोग नंबर प्लेट या हेड लाइट के ऊपर जातिसूचक शब्द लिखकर घूम रहे हैं।

Read More

Source: उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर