आगरा में छाये बादल, ठंडी हवा चलने से मौसम सुहाना:दोपहर को अचानक बदला मौसम, कुछ जगहों पर बूंदाबांदी, सुबह से निकली थी धूप
आगरा में गुरुवार दोपहर को अचानक मौसम बदल गया। सुबह धूप निकली थी। इसके बाद दोपहर में बादल छा गए। कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी हुई।इससे मौसम सुहाना हो गया है। ये है तापमान की स्थिति पिछले दिनों हुए मौसम में बदलाव का असर तापमान पड़ा है। अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इस 1 अक्टूबर को पिछले 5 साल की तुलना में सबसे कम अधिकतम तापमान रहा। मौसम विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार, 1 अक्टूबर को वर्ष 2021 से 2025 के बीच सबसे अधिक अधिकतम तापमान 2023 में रहा था। इस डेट को अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस था। यानि पिछले 5 सालों में इस 1 अक्टूबर को सबसे कम गर्मी रही। 5 सालों में 1 अक्टूबर को तापमान की स्थिति… पिछले 3 दिनों में तापमान में 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। 29 सितंबर को अधिकतम तापमान जहां 36.2 डिग्री सेल्सियस था वहीं, 1 अक्टूबर को ये गिरकर 30.2 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। पिछले दिनों ये रही तापमान की स्थिति… पूर्वानुमान: 8 अक्टूबर को तूफान-बारिश का अलर्ट मौसम विभाग के अनुसार, 8 अक्टूबर तक बादल रहेंगे। इस दौरान बारिश की संभावना है। 4 अक्टूबर को मौसम खुल सकता है लेकिन दिन में बादल जा सकते हैं। 8 अक्टूबर को तूफान और बारिश का अलर्ट है।
Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/l1NzHKZ
Leave a Reply