आगरा का 110 फूट का सबसे बड़ा रावण:मुंह से फेंकेगा आग, सुदर्शन चक्र करेगा आतिशबाजी
आगरा में लगभग 1200 रावण के पुतले फूंके जाएगे। इस बार भी सबसे बड़ा रावण बिजली घर मैदान का होगा। वहीं दूसरा सबसे बड़ा रावण सेंट जॉन एस चौराहे पर फूंका जाएगा। दोनों जगह पर कई सालों से रावण का वध होता है। इन जगहों पर आतिशबाजी का कंपटीशन किया जाता है। और जीतने पर इनाम मिलता है। इस बार रावण का वध इलेक्ट्रिक तरीके से किया जाएगा। रामलीला मैदान में 130 साल से रावण का पुतला दहन होता आ रहा है। और शहर का सबसे बड़ा 110 फुट का रावण भी यही बनता है। इस पुतले को 6 लोग 50 दिन से बना रहे हैं। इस दौरान रामलीला मैदान पर एक बहुत बड़ा आतिशबाजी का कंपटीशन भी आयोजित होता है। जीतने वाले विजेता को रामलीला कमेटी की ओर से पुरस्कार दिया जाता है। इसे देखने के लिए शहर भर से लाखों लोग रामलीला मैदान पहुंचते हैं। वहीं शहर का सबसे बड़ा दूसरा रावण का पुतला सेंट जॉन’एस चौराहे पर बनाया जाता है। यहां पर कारीगर लगभग 18 दिन से 80 फुट का पुतला तैयार कर रहे हैं। सेंट जॉन’एस का रावण इस बार इलेक्ट्रिक जलाया जाएगा। पिछली बार की मुताबिक इस बार इस रावण में कई अलग चीज देखने को मिलेगी। रावण बनाने वाले कारीगर ने बताया कि इस बार जब रावण जलेगा तो उनके हाथ की ढाल घूमेगी। मुंह से आग फेंकेगा और पेट पर लगा सुदर्शन चक्र से आतिशबाजी होगी। इसके अलावा शहर के मोहल्लों में छोटे बड़े 1200 रावण को फूंका जाएगा जाएंगे
Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/FJlQYWK
Leave a Reply