अवैध-संबंध के शक में पति ने की पत्नी की हत्या:फरार, मक्के के खेत में दबाया गला; 6 महीने पहले हुई थी शादी
कासगंज में गुरुवार के दोपहर में पति ने अवैध संबंध के शक में पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद पत्नी के शव को मक्के के खेत में छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। घटना सोरों कोतवाली क्षेत्र के नगला बिहारी गांव का है। जानकारी के अनुसार, राजू मौर्य (22) ने अपनी पत्नी गुंजन पर अवैध संबंध होने का शक करता था। इसी बात को लेकर गुरुवार सुबह मक्के के खेत में काम करने के दौरान दोनों में बात विवाद हुआ। इसी दौरान राजू ने गुंंजन का गला दबा दिया। जिससे गुंजन की मौत हो गई। मृतका गुंजन, कादरवाड़ी गांव के निवासी राजेंद्र की बेटी थी। दोनों की शादी 10 अप्रैल 2025 को हुई थी। मक्के की फसल की कटाई करने गए थे दोनों राजू की यह दूसरी शादी थी। उनकी पहली पत्नी उर्मिला की 6 दिसंबर 2023 को बीमारी के कारण मृत्यु हो गई थी। आरोपी ने मक्का काटते समय वारदात को अंजाम दिया। महिला का शव खेत में पड़ा मिला। राजू गांव में ही रहकर खेती का काम करता था। पत्नी गुंजन भी खेती के कामों में मदद करती थी। मक्का की फसल तैयार होने पर दोनों सुबह कटाई करने के लिए खेत में गए हुए थे। ग्रामीणों ने गुंजन का शव खेत में देखकर पुलिस को घटना की सूचना दी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम से साक्ष्य जुटाया। वहीं गुंजन के परिवार का कहना है कि राजू ने गलत शक के चलते पत्नी की हत्या की। सोरों थाना प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि पड़ोस के खेत में काम कर रहे ग्रामीणों ने पुलिस को खेत में महिला के शव पड़े होने की सूचना दी थी। पुलिस ने मौक़े पर जाकर जांच पड़ताल कर शव को पीएम को भेजा। पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर मौके से फरार हो गया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है। ————————————- ये भी पढ़ें… राजा भैया के हथियारों के जखीरे का VIDEO देखिए: दशहरे पर पूजा के बाद बोले-सारे शस्त्र हमारे; मेज पर सजाए 200 से ज्यादा हथियार विधायक राजा भैया ने दशहरे पर पत्नी भानवी सिंह को जवाब दिया। उन्होंने कुंडा के अपने बेंती महल में अस्त्र-शस्त्रों की पूजा की। कहा- शस्त्र सारे हमारे हैं। जो हमारा है वो समर्थकों का है और जो समर्थकों का है वो हमारा है। राजा भैया के शस्त्र पूजन की वीडियो और तस्वीरें सामने आई हैं। करीब 200 से ज्यादा देशी-विदेशी हथियारों को टेबल पर सजाया गया है। हथियारों में पिस्टल, रिवॉल्वर, 12 बोर की बंदूक, राइफल और थर्टी कारबाइन शामिल हैं। हर साल दशहरे पर राजा भैया अपने शस्त्रागार में रखें हथियारों की पूजा करते हैं। उनकी पत्नी के हथियारों के वीडियो सोशल मीडिया पर डालने की वजह से इस बार मामला सुर्खियों में है। पढ़ें पूरी खबर…
Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/CBlySzN
Leave a Reply