अलीगढ़ में लव-जिहाद के आरोपी की पुलिस से मुठभेड़:नाम बदलकर दोस्तीकर दुष्कर्म किया , धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया; 24 घंटे में एक्शन

अलीगढ़ में लव-जिहाद के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। अरोपी ने नाम बदलकर युवती से दोस्ती की। इसके बाद होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद से लगातार धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा था। पुलिस गिरफ्तार करने पहुंची तो उसने फायरिंग भी की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला पुलिसकर्मियों की विशेष टीम गठित की गई थी, जिसने 24 घंटे के भीतर आरोपी को ट्रैक कर लिया। मामला अलीगढ़ के बन्नादेवी थाना क्षेत्र का है। ‘आकाश’ बनकर मिला था ‘जुबैर’ पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी मुलाकात करीब छह महीने पहले देहलीगेट थाना क्षेत्र के फफाला निवासी जुबैर खान से हुई थी। जुबैर ने अपना नाम बदलकर खुद को आकाश खन्ना बताया था। दोनों के बीच दोस्ती हो गई, जिसके चलते वे अक्सर मिलते रहते थे। इस दौरान आरोपी उसे होटल लेकर गया, जहां उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। कुछ समय बाद पीड़िता को पता चला कि आरोपी ने अपना धर्म और नाम छिपाया है। इसके बाद वह पीड़िता पर धर्म परिवर्तन का दबाव डालने लगा और धमकी दी कि अगर उसने किसी को बताया, तो वह उसे जान से मार देगा। धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा था आरोपी पीड़िता ने सोमवार को बन्नादेवी थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि आरोपी उस पर लगातार धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा था। शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज किया और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए महिला पुलिसकर्मियों की एक विशेष टीम गठित की। टीम ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शहर छोड़कर भागने की फिराक में था आरोपी सीओ सेकेंड के निर्देशन में महिला पुलिसकर्मियों की एक टीम गठित की गई। वहीं, आरोपी को जैसे ही पता चला कि उसके खिलाफ शिकायत दर्ज हो गई है, वह शहर छोड़कर भागने की योजना बनाने लगा। पुलिस ने उसके भागने की आशंका को देखते हुए बरौला बाईपास के पास चेकिंग अभियान शुरू किया। जैसे ही आरोपी वहां से गुजरा, पुलिस को देखकर वह पीएम आवास के खंडहरों की ओर भागने लगा। पीछा करने पर उसकी बाइक गिर गई और उसने पुलिस पर तमंचे से फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी और उसने सरेंडर कर दिया। चोरी की बाइक से कर रहा था फरार होने की कोशिश पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि जैसे ही उसे मुकदमा दर्ज होने की जानकारी मिली, उसने रात में 3 बजे शहर छोड़ने की योजना बनाई। वह चोरी की बाइक से भागने की कोशिश कर रहा था। जांच में यह बात सामने आई कि बाइक चोरी की थी। पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा और चोरी की बाइक बरामद की है। इलाज के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जाएगा। आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी एक शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ पहले से बन्नादेवी थाने में तीन नामजद मुकदमे दर्ज हैं। अब पीड़िता की तहरीर पर दुष्कर्म, धोखाधड़ी और धर्म परिवर्तन के दबाव का मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके अलावा पुलिस पर जानलेवा हमले के आरोप में एक और मामला दर्ज किया गया है। कुल मिलाकर आरोपी के खिलाफ अब तक 5 नामजद मुकदमे दर्ज हो चुके हैं।

Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/hBVQr5e