अलीगढ़ में फंदे से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव:खेत बटाई के दौरान किसान देख चौंका, शरीर गलने से बाहर निकली हड्डियां; ग्रामीणों में दहशत का माहौल
अलीगढ़ के कीरतपुर निमाना में शुक्रवार दोपहर एक बाजरे के खेत में सड़ा-गला शव मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के गले में फांसी का फंदा भी मिला है। देखिए घटना से जुड़ी तस्वीरें… खेत बटाई के दौरान किसान ने देखा शव गांव परसेरा निवासी सुधीर पुत्र विनोद कुमार ने कीरतपुर निमाना निवासी महेश तोमर का बाजरे का खेत बटाई पर लिया है। शुक्रवार दोपहर खेत में काम करते समय सुधीर को यह शव दिखाई दिया। शव के सड़ने से बाहर निकल आई हड्डियां शव कई दिन पुराना बताया जा रहा है और पूरी तरह सड़-गल चुका था, जिससे हड्डियां भी बाहर निकल आई थीं। घटना की सूचना प्रधान पति योगेश कुमार ने तत्काल पुलिस को दी। पुलिस शव को कब्जे में लेकर कर रही पहचान सूचना मिलते ही लोधा थाना प्रभारी अंकित सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया गया। थाना प्रभारी अंकित सिंह ने बताया कि शव की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही मृतक की पहचान कर घटना की सच्चाई सामने लाई जाएगी।
Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/bXUievW
Leave a Reply