अलीगढ़ में दुर्गाष्टमी पर देवी मां का संधि पूजन:दिन में 108 दिए जलाकर आरती हुई, शाम को प्रतियोगिताएं हुईं; विजेता हुए सम्मानित
अलीगढ़ के दुर्गाबाड़ी सम्मिलानी में नवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। बंगाली समाज के देखरेख में हर साल की तरह विधि विधान से देवी मां की मूर्ति की स्थापना की गई है और हर दिन विभिन्न धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं। दुर्गाष्टमी के दिन मंगलवार को सुबह से ही धार्मिक आयोजन शुरू हो गए। सुबह 10 बजे से महाष्टमी की पूजा शुरू हो गई। फिर दोपहर में देवी मां का संधि पूजन किया गया और 108 दीपक जलाए गए। देवी मां को महाभोग का प्रसाद चढ़ाया गया, जिसके समाज की महिलाओं ने खुद तैयार किया। संधि पूजन का होता है विशेष महत्व दुर्गाबाड़ी सम्मिलानी की प्रवक्ता विपाशा मुखर्जी ने बताया कि नवरात्रि के उत्सव में संधि पूजन का विशेष महत्व होता है। यह पूजन अष्टमी के खत्म होने से 24 मिनट पहले और नवमी शुरू होने के 24 मिनट बाद तक ही की जाती है। इसी 48 मिनट में देवी मां का संधि पूजन होता है। उन्होंने बताया कि जब मां ने महिषासुर का वध किया था तो दो राक्षस चंड और मुंड प्रकट हुए थे। तब मां की तीसरी आंख से चामुंडा देवी प्रकट हुई थी और उन्होंने दोनों राक्षसों का वध किया था। यही समय संधि पूजन का समय होता है। वहीं श्रीराम ने भी इसी शुभ समय में 108 नीलकमल चढ़ाकर देवी पूजा की थी और रावण के वध के लिए लंका पर चढ़ाई की थी। देर रात तक चले रहे सांस्कृतिक आयोजन दुर्गा पूजा उत्सव के साथ ही बंगाली समाज के तत्वावधान में दुर्गाबाड़ी सम्मिलानी में विभिन्न सांस्कृतिक आयोजन भी किए जा रहे हैं। मंगलवार को शाम में युवाओं की अंताक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें युवाओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। देर रात 12 बजे तक दुर्गाबाड़ी में श्रद्धालुओं और मां के भक्तों का तांता लगा रहा। लोग देवी मां के दर्शन करने के लिए आते रहे। इसके साथ ही युवाओं के लिए स्पून रेस, पिट्ठू रेस, सिंगल रेस, फ्राग रेस समेत विभिन्न प्रतियोगिताओं आ आयोजन किया गया। इसमें विजेता रहने वालों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहीं प्रसाद बनाने वाली महिलाओं में विपाशा मुखर्जी, चंदना बनर्जी, दीपा बंगवास शामिल रही। इसके साथ बिना दास, कविता, संध्या, टुंपा चटर्जी, मौसुमि, आलोक चक्रवर्ती, बाबू मोइत्रा, मिहिर राय, पुलौख मुखर्जी, जगदीश भट्टाचार्या, मोहर सिंह, सतीश, राजेश समेत विभिन्न लोग मौजूद रहे। बच्चों से लेकर बड़े तक में दिखा उत्साह नवरात्रि उत्सव में हर दिन विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसमें बच्चों से लेकर बड़ों तक में उत्साह देखने को मिल रहा है। समाज की महिलाएं और पुरुष भी बढ़चढ़कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं।
Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/KU0iMXk
Leave a Reply