अलीगढ़ में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत:छर्रा थाना क्षेत्र के पास हादसा, दूसरा गंभीर घायल; अस्पताल में भर्ती

अलीगढ़ के छर्रा थाना क्षेत्र में बिजौली के गुप्ता मोड़ पर एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। ग्राम सिरसा निवासी वीरपाल सिंह (पुत्र ओमकार सिंह) अपने गांव के ही गंभीर सिंह (पुत्र रिशलदार सिंह) के साथ छर्रा बाजार से अपने घर का सामान लेने आए थे। देर शाम दोनों बाइक से अपने गांव लौट रहे थे, तभी छर्रा के गुप्ता मोड़ पर यह हादसा हुआ। हादसे के बाद पुलिस की मदद से दोनों घायलों को तत्काल समुदायक स्वास्थ्य केंद्र छर्रा ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें जेएन मेडिकल कॉलेज, अलीगढ़ रेफर कर दिया। इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि जेएन मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर डॉक्टरों ने वीरपाल सिंह को मृत घोषित कर दिया। मृतक वीरपाल सिंह अपने पीछे पत्नी, दो बेटे और एक बेटी छोड़ गए हैं।

Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/HXTFo34