अयोध्या में विसर्जन के दौरान डूबा किशोर:गोताखोरों ने 5 घंटे बाद निकाला शव, ग्रामीणों ने पुलिस और प्रशासन पर लगाया लापरवाही का आरोप

अयोध्या में बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के खिदिरपुर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक 11 वर्षीय किशोर गहरे पानी में डूब गया। यह घटना गुरुवार दोपहर करीब 1:30 बजे हुई। किशोर की तलाश में गोताखोर जुटे हुए हैं, लेकिन तीन घंटे बीत जाने के बाद भी उसका पता नहीं चल पाया था। परसीपुर सल्हीपुर निवासी अजय कुमार शर्मा का लगभग वर्षीय पुत्र संदीप कुमार शर्मा खिदिरपुर स्थित बिसुही में मूर्ति विसर्जित करने गया था। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले विसर्जन के लिए इस बिसुही को जेसीबी से गहरा किया गया था, जिसके कारण पानी काफी गहरा था। ग्रामीणों द्वारा तलाश किए जाने के बाद जब किशोर नहीं मिला, तो घटना की सूचना तहसील प्रशासन और पुलिस विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही एसडीएम श्रेया और क्षेत्राधिकारी पुलिस पीयूष बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू की। जनपद से गोताखोरों को भी बुलाया गया। तीन घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी किशोर का कोई सुराग नहीं मिलने से ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। वे पुलिस और तहसील प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। गोताखोरों के द्वारा 5 घंटे के बाद किशोर को डूबे पानी में से निकलने में सफलता तो मिल गई लेकिन बीकापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पुलिस की सुरक्षा में लाया गया जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक के द्वारा मृत्यु घोषित कर दिया गया। घटना की सूचना मिलने पर एडीएम प्रशासन अनिरुद्ध प्रताप सिंह पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवंत चौधरी पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे थे और बीकापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केंद्र पर लाया गया जांच चिकित्सक ने मृत्यु घोषित कर दिया।

Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/EfH85XC