अयोध्या की रामलीला के 10 वें दिन मेघनाथ का वध:कुंभकर्ण और अहिरावण भी भयंकर युद्ध के बाद मारे जाऐंगे

अयोध्या की रामलीला के 10 वें दिन मेघनाथ का वध होगा।इससे लंका में शोक छा जाएगा।कुंभकर्ण और अहिरावण भी भयंकर युद्ध के बाद मारे जाऐंगे। रामकथा पार्क में रामलीला का आरंभ गणेश वंदना के साथ हो चुका है।आज के प्रसंगों को देखने के लिए दर्शकों का समूह उत्साहित दिख रहा है। इससे पहले अयोध्या की रामलीला के आठवें दिन मंचन के दौरान दर्शकों ने लंका-दहन और विभीषण के राम दल में शामिल होने के अद्भुत दृश्य देखे। शुरुआत गणपति वंदना से हुई, इसके बाद समुद्र किनारे संम्पाति और वानरों का संवाद हुआ। जामवंत ने हनुमान जी को उनकी शक्ति का स्मरण कराया और वे सीधे लंका पहुंच गए। वहां लंकनी से मुलाकात और विभीषण के उद्यान का प्रसंग दिखाया गया। विभीषण ने हनुमान को अशोक वाटिका का मार्ग बताया, जहां मां सीता त्रिजटा के साथ दिखाई गईं। हनुमान जी ने अशोक वाटिका में सीता माता से मिलकर उन्हें प्रभु श्रीराम का संदेश दिया। इसके बाद फल खाते और वृक्ष उखाड़ते हुए उन्होंने रावण के पुत्र अक्षय कुमार का वध किया। फिर मेघनाथ ने ब्रह्मास्त्र से हनुमान जी को बंदी बनाया और रावण दरबार में पेश किया।

Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/jV2yXRg