अयोध्या की रामलीला का पांचवा दिन:प्रभु श्रीराम की वनगमन लीला और केवल संवाद का मंचन

अयोध्या श्रीराम की लीलाओं से सजी अयोध्या की रामलीला का पांचवा दिन आज गणेश वंदना से शुरू हुआ। मंच पर प्रभु श्रीराम के वनगमन प्रसंग का जीवंत चित्रण किया गया, जिसने दर्शकों को भावुक करने वाला मंचन हो रहा है। इस दौरान अवधपुरी नगरी, निषाद राज्य, केवट प्रसंग, वाल्मीकि आश्रम, दशरथ भवन, भरत के सपने और चित्रकूट राज्य जैसे दृश्य विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। कलाकारों ने अपनी भूमिकाओं से दर्शकों का मन मोह लिया। राम का किरदार वेद सागर ने निभाया, लक्ष्मण की भूमिका में राजन मोदी, सीता बनीं अर्चना सक्सेना और भरत की भूमिका सूरज ने निभाई। इसके अलावा शत्रुघ्न बने नरेश, निषाद राज बने पीएन द्विवेदी, केकई बनीं सोनम त्रिपाठी और कौशल्या की भूमिका प्रतिभा पारीक ने जीवंत कर दी। रामलीला का यह सातवां संस्करण तकनीक और संस्कृति का संगम साबित हो रहा है। आयोजकों ने बताया कि इस बार की रामलीला में दर्शकों को नए अनुभव मिलेंगे। खास बात यह है कि आगामी 2 अक्टूबर को होने वाले रावण दहन में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक मुख्य अतिथि होंगे।

Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/Fsc01n7