अमेठी में सार्वजनिक रास्ते पर गेट लगाने का विरोध:32 ग्रामीणों ने तहसील दिवस में की शिकायत, कहा- स्कूल प्रधानाचार्या कर रही अतिक्रमण

अमेठी के मुसाफिरखाना में सार्वजनिक रास्ते पर गेट लगाने का विवाद सामने आया है। तहसील दिवस में 32 स्थानीय लोगों ने शिकायत दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या श्रद्धांजलि सिंह और उनके पति देवेंद्र सिंह रास्ता बंद करने का प्रयास कर रहे हैं। गाटा संख्या 1474 की भूमि लंबे समय से आम लोगों के आवागमन के लिए इस्तेमाल होती रही है। नगर पंचायत गजट में इसे सार्वजनिक मार्ग माना गया था। हालांकि, अभिलेखों में चूक के कारण यह दर्ज नहीं हो पाया। ग्रामीणों का कहना है कि इसी कमी का फायदा उठाकर गेट लगाने की कोशिश की जा रही है। यह मार्ग आसपास के मोहल्लों और ग्राम पंचायत धरौली को जोड़ता है। पहले भी प्रशासन ने गेट निर्माण को रोका था। लेकिन अब फिर से गेट लगाने के प्रयास शुरू हो गए हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जनहित में इस सार्वजनिक मार्ग को सुरक्षित रखा जाए। साथ ही अवैध अतिक्रमण पर कार्रवाई की जाए।

Read More

Source: उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर