अमेठी में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत:21 साल की पिंकी का घर में साड़ी से फांसी लगा शव मिला, 4 माह पहले हुई थी शादी
अमेठी के जामो थाना क्षेत्र के दीघा गोपालपुर गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। विनोद कुमार की 21 वर्षीय पत्नी पिंकी का शव आज सुबह घर के अंदर साड़ी के सहारे फांसी के फंदे से लटका मिला। परिजनों द्वारा शव देखे जाने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों ने तुरंत जामो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फांसी के फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका पिंकी सरोज मोहनगंज थाना क्षेत्र के मेधौना गांव की रहने वाली थी। उसकी शादी इसी साल 12 मई को विनोद कुमार के साथ हुई थी। जामो थाना प्रभारी विनोद सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मृतका के माता-पिता को घटना की सूचना दे दी गई है। वे बाहर रहते हैं। मृतका के कुछ रिश्तेदार मौके पर मौजूद हैं।
Source: उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
Leave a Reply