अमेठी में दुर्गापूजा पंडाल पर दुखदूरिया का आयोजन:सैकड़ों महिलाओं ने की अवसान माता की पूजा, जागरण का भी होगा आयोजन
अमेठी के मुंशीगंज रोड स्थित मां चंडिका दुर्गा माता पूजा समिति ने दशमी के अवसर पर विशाल दुखदूरिया कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें अमेठी कस्बे की सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया और अवसान माता की पूजा कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। यह कार्यक्रम पूजा समिति द्वारा हर वर्ष आयोजित किया जाता है। इस वर्ष भी सैकड़ों सुहागिन महिलाओं ने विधि-विधान से अवसान माता की पूजा-अर्चना की। पूजा के बाद महिलाओं ने एक साथ बैठकर लाई, चना और गुड़ का सेवन किया। दुखदूरिया की यह विशेष पूजा पति और बच्चों की दीर्घायु तथा पूरे क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए की जाती है। यह सुहागिन महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अनुष्ठान है। पूजा समिति के संरक्षक महेश सोनी ने बताया कि इस आयोजन में पूर्व नगर पंचायत प्रत्याशी लक्ष्मी सोनी सहित अमेठी कस्बे की सैकड़ों महिलाएं शामिल हुईं। समिति द्वारा आगामी 5 तारीख को इसी पूजा पंडाल पर जागरण कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा।
Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/OnvLh1Q
Leave a Reply