अभिषेक हत्याकांड…3 लाख की मिली थी सुपारी:अलीगढ़ में पुलिस ने बाइक शोरूम मालिक की हत्या का किया खुलासा, एक शूटर गिरफ्तार

अलीगढ़ में 26 सितंबर को खेरेश्वर चौराहे पर हुई टीवीएस शोरूम संचालक की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने गोली चलाने वाले शूटरों में से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसने पुलिस को बताया है कि कथित महामंडलेश्वर व उसके पति ने ही हत्या की साजिश रची थी। आरोपियों ने 3 लाख रुपए में हत्या का सौदा तय किया था और आरोपियों को 1 लाख रुपए एडवांस भी दिए थे। पकड़े गए आरोपी ने बताया कि उसने अपने एक साथी के साथ हत्या की घटना को अंजाम दिया था। उसके साथी ने ही शोरूम संचालक अभिषेक गुप्ता को गोली मारी थी, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। 26 सितंबर की रात को हुई थी हत्या हाथरस के गांव कचौरा निवासी अभिषेक गुप्ता खैर में टीवीएस बाइक का शोरूम चलाते थे। 26 सितंबर की रात 9:30 बजे हाथरस की बस में सवार होने के दौरान दो बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी थी। जिसके कारण उनकी मौत हो गई थी। इस मामले में 27 सितंबर को उनके छोटे भाई आशीष ने तहरीर देकर महामंडलेश्वर डॉ अन्नपूर्णा भारती उर्फ पूजा शकुन पांडेय, उनके पति अशोक पांडेय और दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके बाद पुलिस ने नामजद आरोपी अशोक पांडेय को रविवार को जेल भेजा गया है। डेढ़ महीने पहले रची गई थी साजिश पुलिस ने हत्या के मामले में गोंडा रोड नींवरी निवासी मोहम्मद फजल पुत्र मोहम्मद नसीर थाना रोरावर को गिरफ्तार किया है। सीसीटीवी के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली थी और उसकी तलाश जारी थी। पुलिस ने बुधवार को दोपहर 2 बजे मथुरा बाईपास पुल के नीचे से आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि कथित महामंडलेश्वर डॉ अन्नपूर्णा भारतीय उर्फ पूजा शकुन पांडेय और उसके पति अशोक पांडेय ने ही हत्या की साजिश रची थी। लगभग डेढ़ महीने आरोपी की दोनों से मुलाकात हुई थी और उन्होंने मृतक की फोटो दिखाकर उसे खत्म करने की बात कही थी। आरोपी ने अपने गांव से बुलाया शूटर गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद फजल ने पुलिस को बताया कि वह बेल्डिंग का काम करता है। वह पूजा शकुन और उसके पति अशोक पांडेय को पिछले 7-8 साल से जानता है। डेढ़ महीने पहले भी वह उनके घर पर बेल्डिंग का काम कर रहा था। इसी दौरान दोनों ने उसकी बात हुई। आरोपी ने बताया कि 3 लाख रुपए में हत्या का सौदा हुआ था। जिसके बाद उसने अपने गांव के ही आसिफ को इस मामले में शामिल किया। जिसके बाद अशोक पांडेय ने आरोपियों को एडवांस के तौर पर 1 लाख रुपए दिए थे। जिसमें 80 हजार आरोपी ने अपने पास रखे और 20 हजार अपने साथी फजल को दे दिए। पुलिस ने आरोपी से 7200 रुपए बरामद किए हैं। फरार आरोपी आसिफ ने मारी थी गोली पुलिस के अनुसार एडवांस लेने के बाद दोनों आरोपी लगातार मृतक की रेकी कर रहे थे। दो दिन तक लगातार उन्होंने रेकी की। जिसमें उन्हें पता चला कि मृतक रोज खैर में ही अपने पिता और चचेरे भाई के साथ एक होटल में खाना खाने जाता है। दोनों ने उसे होटल में ही मारने का प्लान बनाया था। लेकिन घटना के दिन मृतक अभिषेक होटल पर जाने के बजाय बस में बैठकर खेरेश्वर चौराहे आ गया। इसके बाद वह सिकंदराराऊ जाने वाली बस में चढ़ने जा रहा था। दोनों आरोपी सीधे अभिषेक के पास पहुंचे और आसिफ ने बाइक से उतरकर अभिषेक के सिर में तमंचे से गोली मार दी। इसके बाद दोनों आरोपी अपनी बाइक से फरार हो गए। दोनों आरोपियों से लगातार हो रही थी बात पुलिस ने आरोपी पूजा शकुन पांडेय और उसके पति अशोक पांडेय की कॉल डिटेल निकाली है। जिसमें सामने आया है कि अगस्त और सितंबर माह में दोनों शूटरों से पूजा और उसके पति अशोक की लगातार बात हो रही थी। अशोक ने अगस्त व सितंबर में कुल 27 बार बात की थी। वहीं पूजा की कुल 11 बार आरोपियों से कॉल पर बात हुई थी। मृतक के फोन न उठाने से थे नाराज पूजा शकुन पांडेय और अशोक पांडेय के मृतक अभिषेक के साथ काफी घनिष्ठ संबंध थे। पूर्व में महात्मा गांधी के फोटो को टॉय गन से गोली मारने के मामले में अभिषेक दोनों के साथ शामिल था और उसे इन दोनों से पहले जेल भेजा गया था। फिर दोनों में विवाद हो गया। पूछताछ में सामने आया है कि पूजा शकुन मृतक को लगातार कॉल और वीडियो कॉल कर रही थी। लेकिन मृतक उनका फोन नहीं उठा रहा था। इसके बाद मृतक ने पूजा का नंबर भी ब्लैक लिस्ट कर दिया था। पूजा इसी बात से नाराज थी। इसके बाद ही उन्होंने मृतक की हत्या का प्लान बना लिया। आरोपी बोला, मैने सिर्फ दोनों को मिलवाया पुलिस ने हत्या के मामले में नींवरी निवासी मोहम्मद फजल को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं उसका साथी आसिफ अभी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। आसिफ ने बताया कि उसे हत्या के बारे में नहीं पता था। उसे ऐसा लगा था कि दोनों नामजद मृतक को सिर्फ पिटवाना चाहते थे। इसलिए उसने उनकी मुलाकात अपने परिचित फजल से करा दी थी। बाद में दोनों नामजद आरोपियों की फजल से बातचीत होती रही और उन्होंने हत्या की साजिश रच डाली। आरोपी ने बताया कि अशोक पांडेय ने ही इस मामले में रुपए दिए थे और बाकी के 2 लाख काम होने के बाद देने को कहा था। पूजा शकुन की तलाश में दबिश जारी एसएसपी नीरज जादौन ने बताया कि मृतक अभिषेक के पूजा शकुन पांडेय और अशोक पांडेय से काफी नजदीकियां थी। दोनों पक्षों में किस बात को लेकर विवाद था, यह पूजा शकुन की गिरफ्तारी के बाद ही पता चल सकेगा। उन्होंने बताया कि पुलिस की लगातार आरोपी की तलाश में जुटी हैं। गोली चलाने वाला आरोपी फजल और पूजा शकुन जल्दी ही पुलिस की हिरासत में होंगी। तीन टीमें कर रही आरोपियों की तलाश एसएसपी के अनुसार पुलिस की तीन टीमें गोली चलाने वाले आरोपी आसिफ और फरार आरोपी पूजा शकुन की तलाश कर रही हैं। गिरफ्तार आरोपी फजल का कोई अपराधिक इतिहास नहीं है। वहीं आसिफ को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में इंस्पेक्टर रोरावर विजय सिंह, सर्विलांस प्रभारी विपिन कुमार, एसएसआई सुनील कुमार तोमर, स्वॉट प्रभारी एसआई संदीप कुमार और क्रिमिनल इंटेलीजेंस विंग देहात की टीम शामिल रही।

Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/IQ1q94C