अंबेडकरनगर में उप निबंधक कार्यालय में भ्रष्टाचार का आरोप:शिकायतकर्ता को मिली धमकी, राजस्व चोरी की जांच की मांग

अंबेडकरनगर के अकबरपुर स्थित उप निबंधक कार्यालय में भ्रष्टाचार और राजस्व चोरी का गंभीर मामला सामने आया है। इस मामले को उजागर करने वाले शिकायतकर्ता राजेश सिंह ने आरोप लगाया है कि उन्हें शिकायत वापस लेने के लिए एफआईआर दर्ज कराने और जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। राजेश सिंह ने आईजीआरएस पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई थी। उनके अनुसार, अकबरपुर के सब रजिस्ट्रार द्वारा की गई जांच में उनकी शिकायत सही पाई गई। जिससे कार्यालय में बड़े पैमाने पर स्टांप चोरी और राजस्व हानि की पुष्टि हुई। राजेश सिंह ने अपने शपथ पत्र में आरोप लगाया है कि सब रजिस्ट्रार अभिषेक सिंह का भतीजा नियमित रूप से रजिस्ट्री और परिषद कार्यालय में मौजूद रहता है। वहीं से अवैध वसूली की धनराशि एकत्र की जाती है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उप निबंधक के कार्यकाल में कई विवादित दस्तावेज भी पंजीकृत किए गए। जिनसे सरकारी राजस्व को भारी नुकसान हुआ। लगातार मिल रही धमकियों के बीच राजेश सिंह ने जिलाधिकारी से निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने एक विशेष टीम गठित कर भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की अपील की है। वहीं, सब रजिस्ट्रार अभिषेक सिंह ने इन सभी आरोपों को निराधार बताया है।

Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/cbMDpWs