ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत:गले और पीठ में मिले चोट के निशान, अवैध संबंध के चलते पत्नी पर हत्या का आरोप
कल्याणपुर में चार महीने से मायके में रह रही पत्नी व बच्चे से मिलने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने पत्नी पर अवैध संबंध के चलते हत्या करने का आरोप लगाया। बताया कि शादी के बाद से ही पत्नी अक्सर किसी से फोन पर बातचीत करती थी, जिसको लेकर उसका पति से विवाद होता था। युवक के गले और पीठ में चोट के निशान थे। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया, मौके पर पहुंची पुलिस ने ससुरालीजनों को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम भिजवाया। बिठूर, मंधना निवासी रामनारायण ने बताया कि उनके तीन बेटे राजेश कुमार, सूरज और सरवन गौतम (23) व दो बेटियां है। सरवन टाइल्स मिस्त्री था और 2022 में उसकी गूबा गार्डेन देवी सहाय नगर निवासी काजल उर्फ अन्नू के साथ शादी हुई थी। दोनों का एक ढाई साल का बेटा सूर्यांश है। चचेरे भाई शैलेश ने बताया कि शादी के कुछ दिन बाद से ही अन्नू मायके जाने की जिद करती थी, जिस कारण सरवन का उससे अक्सर विवाद होता था। बीते 4 महीने से अन्नू अपने मायके में रह रही थी, सरवन उसे घर आने को कहता तो वह मना कर देती थी। बड़े भाई सूरज ने बताया कि कुछ समय पहले सरवन ने अन्नू को किसी अन्य युवक से फोन से बात करते हुए सुन लिया था, जिसके बाद दोनों के बीच में काफी विवाद हुआ था। शैलेश ने बताया कि कल शाम करीब 8 बजे सरवन पत्नी व बेटे से मिलने के लिए 5 हजार रुपए लेकर ससुराल गया था, जिसके बाद वापस नहीं आया। पत्नी ने फोन कर दी मौत की जानकारी सूरज ने बताया कि आज सुबह अन्नू ने फोन कर सरवन की मौत की जानकारी दी। वह परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे तो सरवन के गले और पीठ में चोट के निशान मिले और सरवन का फोन भी गायब मिला। सूरज ने आरोप लगाया कि भाई के पास अन्नू की कई रिकॉर्डिंग थी, जिस कारण उसने फोन गायब कर दिया। हंगामें की सूचना पर कल्याणपुर पुलिस मौके पर पहुंची। कल्याणपुर इंस्पेक्टर अजय प्रकाश मिश्र पूछताछ में ससुरालीजनों ने बताया कि सरवन आए दिन शराब पीकर घर आता था और विवाद करता था। ससुराल में खड़े ई-रिक्शा में मिला शव कल देर रात 11 बजे सरवन शराब पीकर आया था, विवाद के कारण उन्होंने दरवाजा नहीं खोला। सुबह पड़ोसियों ने घर के सामने खड़े ई–रिक्शा में सरवन का शव पड़े होने की जानकारी दी थी। मौके पर फील्ड यूनिट को भेज कर जांच पड़ताल करा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, रिपोर्ट आने के बाद तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
Source: उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
Leave a Reply