सनातन महापरिषद की यूपी इकाई की बैठक:विश्वगुरु बनाने के लिए सभी सनातनियों को एकजुट होना जरूरी, पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
लखनऊ के ज्ञान सरोवर विद्यालय में सनातन महापरिषद भारत की उत्तर प्रदेश इकाई की बैठक आयोजित हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.एस रावत ने की। कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष परेश गौड़ ने किया। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष ए.के सक्सेना और उनकी कार्यकारिणी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.एस रावत और राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष सी.एम पाण्डेय का माला और पटका पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद ‘सनातन धर्म का विस्तार बनायेगा भारत को विश्वगुरु’विषय पर गोष्ठी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में वरिष्ठ लोगों को पदाधिकारी नियुक्त किया गया गोष्ठी में प्रभाकर सिंह, आचार्य के.के तिवारी, मनोज बाजपेयी समेत कई विद्वानों ने हिस्सा लिया। राष्ट्रीय नेतृत्व ने कई पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी। सचेतक पद पर ओंकार नाथ तिवारी और अरविन्द प्रधान को नियुक्त किया गया। आचार्य के.के तिवारी को प्रवक्ता, पूजा अग्रवाल को संगठन मंत्री और दीपक वर्मा को पी.आर.ओ बनाया गया। मंडल अध्यक्ष के रूप में लखनऊ से परेश गौड़, प्रयागराज से प्रकाश चन्द्र श्रीवास्तव और बरेली से रोहित सक्सेना को चुना गया। सनातन शिक्षा पाठ्यक्रम लागू करने का प्रयास राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष सी.एम. पाण्डेय ने बताया कि उत्तराखंड के कर्णवा आश्रम का जीर्णोद्धार कार्य अंतिम चरण में है। प्रदेश में जीर्ण मंदिरों का सर्वेक्षण चल रहा है। प्रदेश अध्यक्ष ए.के सक्सेना ने कहा कि स्कूल-कॉलेजों में नैतिक और सनातन शिक्षा पाठ्यक्रम लागू करने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम का समापन ‘वन्दे मातरम्’ और ‘सनातन अमर रहें’ के उद्घोष के साथ हुआ। मीडिया प्रभारी दीपक वर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।
Source: उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
Leave a Reply